
'कॉन्सर्ट इकोनॉमी' का पीएम मोदी ने दिया कॉन्सेप्ट... कोल्डप्ले का जिक्र कर बोले- बहुत स्कोप है
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में आपने मुंबई और अहमदाबाद में हुए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की शानदार तस्वीरें देखी होंगी, ये इस बात का प्रमाण का है की लाइव कॉन्सर्ट के लिए भारत में कितना स्कोप है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद और मुंबई में ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले (Coldplay) के कॉन्सर्ट को लेकर कहा कि भारत में लाइव कॉन्सर्ट्स का भारी स्कोप है. यह सेक्टर भारत में तेजी से बढ़ रहा.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में आपने मुंबई और अहमदाबाद में हुए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की शानदार तस्वीरें देखी होंगी, ये इस बात का प्रमाण का है की लाइव कॉन्सर्ट के लिए भारत में कितना स्कोप है. आज भारत में कॉन्सर्ट इकॉनोमी सेक्टर भी बढ़ रहा है. यह देश कॉन्सर्ट का बहुत बड़ा कंज्यूमर है.
पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिाश- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कॉन्सर्ट इकोनॉमी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें और निजी सेक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करेंगे. आजकल दुनियाभर के बड़े कलाकार भारत आना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा देश है, जिसकी संगीत, डांस और स्टोरीटेलिंग की बड़ी विरासत रही है. यहां कॉन्सर्ट इकोनॉमी की बहुत संभावनाएं हैं. बीते 10 सालों में लाइव इवेंट्स और कॉन्सर्ट का चलन बढ़ा है.
बता दें कि कोल्डप्ले के 18 जनवरी को मुंबई में दो शो जबकि 21 जनवरी को नवी मुंबई में एक शो हुआ था. इसके बाद 25 और 26 जनवरी को उनका अहमदाबाद में कॉन्सर्ट हुआ था.
इस दौरान कोल्डप्ले बैंड के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने हिंदी, मराठी और गुजराती में ऑडियंस से बात की थी. अहमदाबाद के शो में शाहरुख खान और जसप्रीत बुमराह भी पहुंचे थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










