
कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग में कैसे चली जाएगी किसानों की जमीन? क्या बोले राकेश टिकैत
AajTak
आजतक के खास कार्यक्रम इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 के मंच पर शनिवार को किसानों के नेता राकेश टिकैत ने कृषि कानूनों को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग से किसानों की जमीन चली जाएगी. हिमाचल प्रदेश की बात करते हुए राकेश टिकैत बोले कि हिमाचल प्रदेश में अभी जो कॉन्ट्रेक्ट हो रहा है वो फसल का हो रहा है, प्रदेश में किसान सेब का कॉन्ट्रेक्ट कर रहा है. सरकार ने तो 16 रूपय सस्ता करवा लिया, लेकिन आम जनता को तो नहीं मिला. जब फसल के रेट किसानों को महीं मिलेंगे तो लोग जमीन छोड़ कर ही जाएंगे. दो तरह के लोग जमीन छोड़ रहे हैं- एक जिसको फसल के रेट नहीं मिलते और गरीब हो जाए, दूसरा पड़ा लिखा आदमी. देखें आगे क्या बोले राकेश टिकैत.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










