
कॉकपिट में फीमेल फ्रेंड, फ्लाइट में जलाई सिगरेट, एअर इंडिया में नियमों की उड़ी धज्जियां
AajTak
DGCA ने एअर इंडिया पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है. नियामक का कहना है कि एयरलाइन ने सुरक्षा से जुड़े मुद्दे का संज्ञान गंभीरता से नहीं लिया है. एअर इंडिया पर पिछले कुछ महीनों में कई बार जुर्माना लगा है.
एअर इंडिया (Air India) के एक पायलट ने दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान अपनी महिला मित्र को विमान के कॉकपिट में जाने की अनुमति दी थी. इस खबर के सामने आते ही नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने पायलट के सस्पेंड कर दिया था. अब DGCA ने एअर इंडिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. चार महीने से भी कम समय में यह तीसरी बार है जब DGCA ने चूक के लिए एअर इंडिया पर जुर्माना लगाया है.
पायलट का लाइसेंस रद्द
दिल्ली-दुबई उड़ान के दौरान हुई नियमों में चूक के संबंध में नियामक ने पायलट के लाइसेंस को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है. दरअसल, मामला 27 फरवरी 2023 का है, जब एअर इंडिया की फ्लाइट दुबई से दिल्ली आ रही थी. इस दौरान एअर इंडिया के पायलट ने महिला मित्र को कॉकपिट में बैठने की इजाजत दी थी, जिसके बारे में केबिन क्रू के एक सदस्य ने शिकायत की थी. इस मामले में एअर इंडिया ने बताया था कि हमने शिकायत को गंभीरता से लिया है.
एयरलाइन पर क्यों लगा फाइन?
इस मामले की जांच एअर इंडिया भी कर रही है. एअर इंडिया का कहना था कि हम अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर हुए खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे. जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. DGCA ने एयर इंडिया पर इसलिए 30 लाख रुपये का फाइन लगाया है, क्योंकि एयरलाइन ने सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे का संज्ञान ठीक तरह से नहीं लिया है.
एयरलाइन ने कही ये बात

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











