
कैसे होते हैं मेष राशि के लोग? जानें इनकी खूबियां और कमियां
AajTak
मेष राशि के जातक बहुत ही साहसी किस्म के होते हैं. परिस्थिति कितनी भी कठिन हो, मेष राशि के लोग चुनौतियों का सामना करने से बिल्कुल घबराते नहीं हैं. मेष राशि में सूर्य बलवान स्थिति में होता है और इस राशि में गुरु हो तो जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होते हैं.
ज्योतिष में तीन राशियां अग्नि तत्व की राशियां मानी जाती हैं. ये राशियां हैं- मेष, सिंह और धनु. इन राशियों के अंदर ऊर्जा और अग्नि काफी मात्रा में होती है. इन राशियों के लिए सूर्य सबसे महत्वपूर्ण होता है. ये राशियां साहस, नेतृत्व और क्रोध की राशियां मानी जाती हैं. मेष राशि के जातकों की खूबियां- मेष राशि के जातक स्पष्टवादी, सीधे और नेतृत्व करने वाले होते हैं. ये उत्सुक, ऊर्जावान और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं. इसका स्वभाव लोगों से प्रेम करने का होता है. इस राशि के लोग अपना काम पूरी सतर्कता के साथ करते हैं. इस राशि के लोग बहुत जिंदादिल होते हैं. ये अपनी मौजूदगी से पूरे माहौल को खुशनुमा बना देते हैं. मेष राशि के जातक बहुत ही साहसी किस्म के होते हैं. परिस्थिति कितनी भी कठिन हो, मेष राशि के लोग चुनौतियों का सामना करने से बिल्कुल घबराते नहीं हैं. मेष राशि में सूर्य बलवान स्थिति में होता है और इस राशि में गुरु हो तो जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है. मेष राशि के जातकों की कमियां- इस राशि के कुछ जातक जिद्दी स्वभाव के होते हैं. इन लोगों को अपना भेद खुल जाने का हमेशा डर रहता है. इस राशि के लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है. अपने गुस्सैल स्वभाव की वजह से इनका किसी ना किसी से विवाद चलता रहता है. ये लोग तब तक अपनी गलती नहीं मानते, जब तक उन्हें भारी नुकसान ना उठाना पड़ जाए. इस राशि के जातकों को चीजों को बीच में ही छोड़ देने की आदत होती है. मेष राशि में जब शनि स्थित होता है तो यह अशुभ फल देता है. इसकी वजह से ये कई ऐसे काम कर बैठते हैं जिससे इन्हें हानि उठानी पड़ती है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










