
कैसे होगा आफताब का नार्को टेस्ट, श्रद्धा को लेकर क्या सवाल करेगी पुलिस? पढ़ें- 10 सवालों के जवाब
AajTak
Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का आज नार्को टेस्ट करवाया जाएगा. ये टेस्ट अंबेडकर अस्पताल में होगा. इस दौरान आफताब को एक इंजेक्शन दिया जाएगा और आधी बेहोशी की हालत में उससे सवाल पूछे जाएंगे. बताया जा रहा है कि पुलिस ने 50 से ज्यादा सवालों की लिस्ट तैयार की है.
Shraddha Walker Murder Case: गर्लफ्रेंड श्रद्धा वॉल्कर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aaftab Amin Poonawala) का आज नार्को टेस्ट (Narco Test) कराया जाएगा. पुलिस को उम्मीद है कि नार्को टेस्ट से आफताब कई सारे राज खोल सकता है, जिससे जांच में मदद मिल सकेगी.
आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने का जुर्म कबूल तो कर लिया है, लेकिन अब तक पुलिस को अब भी पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं, जिससे श्रद्धा को इंसाफ मिल सके.
1. आफताब का नार्को टेस्ट क्यों?
श्रद्धा हत्याकांड में अब तक पुलिस को कुछ हड्डियों के टुकड़ों के अलावा और कुछ हाथ नहीं लगा है. पुलिस का कहना है कि आफताब बार-बार बयान बदल रहा है, जिससे जांच भटक रही है.
अदालत से नार्को टेस्ट की मंजूरी के लिए पुलिस ने दलील दी थी कि आफताब बार-बार बयान बदल रहा है और जांच में मदद नहीं कर रहा है, इसलिए उसके दावों की जांच के लिए नार्को टेस्ट जरूरी है.
पुलिस की अपील पर पिछले हफ्ते गुरुवार को साकेत कोर्ट ने आफताब का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति दी थी. इस टेस्ट के लिए आफताब ने भी अपनी सहमति दी थी. क्योंकि नार्को टेस्ट में आरोपी की सहमति जरूरी है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








