
कैसे स्वेज नहर में फंस गया विशालकाय जहाज? भारतीय क्रू मेंबर्स से भी होगी पूछताछ
AajTak
स्वेज नहर प्राधिकरण (एससीए) के अध्यक्ष ओसामा रबी ने बताया कि हो सकता है मौसम की स्थिति इसके लिए जिम्मेदार रही हो क्योंकि 23 मार्च को हवाएं काफी तीव्र थीं.
मिस्त्र के स्वेज नहर में फंसा विशालकाय जहाज आखिरकार निकल गया जिससे लगा हुआ भीषण जाम भी अब खुल गया है. अब इस रास्ते से मालवाहक पोतों का यातायात सामान्य होने की तरफ बढ़ रहा है. लाल सागर और भूमध्य सागर के बीच मौजूद इस छोटे लेकिन बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग में एवर गिवन नाम का शिप तिरछा होकर फंस गया था जिस वजह से बीते सात दिनों से ये मार्ग बंद था. इस मार्ग के बंद होने के चलते नहर के दोनों छोर पर सैकड़ों मालवाहक जहाज और फंस गए थे. हालांकि अब वहां जहाज के फंसने के कारणों की जांच शुरू हो चुकी है. स्वेज नहर प्राधिकरण (एससीए) के अध्यक्ष ओसामा रबी ने बताया कि हो सकता है मौसम की स्थिति इसके लिए जिम्मेदार रही हो क्योंकि 23 मार्च को हवा काफी तेज थी या फिर मानवीय गलती भी वजह हो सकती है. जांच में इसका खुलासा होगा. 'एवर गिवन' जहाज चीन से माल लादने के बाद नीदरलैंड के पोर्ट रॉटरडैम जा रहा था. ये शिप स्वेज नहर से गुजर रहा था, लेकिन तेज और धूलभरी हवा की हवा की वजह से नहर में ही फंस गया था. 400 मीटर लंबे इस जहाज में 2 लाख टन से भी ज्यादा का माल लदा है. इस शिप के चालक दल में 25 भारतीय भी शामिल हैं जिनसे पूछताछ हो सकती है.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











