
कैसे दोगुनी हो किसानों की आय? CM योगी ने वर्ल्ड बैंक के टॉप कृषि विशेषज्ञ से की चर्चा
AajTak
Uttar Pradesh News: सरकार की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की विश्व बैंक के लीड कृषि विशेषज्ञ एण्ड्रयू गुडलैण्ड से मुलाकात के दौरान किसानों की आय को दोगुना करने पर भी चर्चा हुई.
योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही एक्शन में आ गए हैं. मंगलवार को योगी आदित्यनाथ ने विश्व बैंक के लीड कृषि विशेषज्ञ एण्ड्रयू गुडलैण्ड से मुलाकात की. इस दौरान 'कृषि विकास और ग्रामीण उद्यम पारिस्थितिकी तंत्र सुदृढ़ीकरण परियोजना' के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई.
इस योजना का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ-साथ उपयोगी व लाभकारी खेती की तकनीकी जानकारी, खेती के लिए आवश्यक सुविधाओं की जानकारी, कृषको का प्रोत्साहन व किसानों की आय बढ़ाना है.
किसानों की आय बढ़ाने के लिए है यह योजना
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआत के 5 वर्ष की अवधि में इस परियोजना के लिए 35,00 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है. किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से संचालित की जाने वाली 'कृषि विकास और ग्रामीण उद्यम पारिस्थितिकी तंत्र सुदृढ़ीकरण परियोजना' के तहत कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से कृषि आधारित उद्योगों का संचालन किया जाएगा. साथ ही इस योजना के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के बाद कृषि आधारित लघु एवं मध्यम उद्योगों को कृषक समूहों के माध्यम से लागू करके प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी के उद्देश्य से इस परियोजना का प्रस्ताव विश्व बैंक को भेजा गया है. किसानों की आय दोगुना करने व रोजगार को अवसर बढ़ाने के लिए इस योजना का तेजी से क्रियान्वयन किया जाएगा. परियोजना के विभिन्न घटकों के अंतर्गत कृषि एवं संबंधित उद्योगों और बुनियादी ढांचे में निवेश आकर्षित करने के लिए नीतिगत सुधार किए जाएंगे.
इस परियोजना में बाजार जुड़ाव/मार्केट लिंकेज को बढ़ावा देना, बेहतर बाजार पहुंच के लिए उत्पादक संस्थानों को सहायता प्रदान करना, सामान्य सुविधा केन्द्र एवं गोदाम आदि सपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना तथा कृषि उद्यमों व उद्यमियों को बढ़ावा देना आदि घटकों को शामिल किया जाएगा.यह परियोजना समावेशी उद्यमों तथा कृषि-व्यवसाय के माध्यम से आर्थिक सुधारों को प्रोत्साहित करेगी. इसके तहत कृषि सुधारों एवं कृषि वैल्यू चेन से जुड़े कार्यक्रम जिनमें ओडीओपी, एफपीओ, पोषण एजेण्डा एवं क्लाइमेट स्मार्ट कृषि को बढ़ावा देंगे. सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता के बारे में जागरूकता सृजन भी परियोजना के तहत किया जाएगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










