
'कैसे-कैसे लोग हैं, नागरिकता के लिए भाई से शादी...', इल्हान उमर के खिलाफ मर्यादा पार कर गए ट्रंप!
AajTak
इल्हान उमर और डोनाल्ड ट्रंप के बीच ताजा टकराव की वजह ट्रंप के सहयोगी चार्ली कर्क पर की गई टिप्पणियां हैं. जिनकी हत्या कुछ ही दिन पहले हुई है. इल्हान ने चार्ली को नफरती और घृणित व्यक्ति कहा था. इसके बाद ट्रंप ने इल्हान उमर का अतीत कुरेदना शुरू कर दिया है.
'अमेरिका की नागरिकता पाने के लिए अपने भाई से शादी की. अब हमें बता रही हैं कि अमेरिका कैसे चलाया जाए.' ये क्रोध भरी टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की है जो उन्होंने सोमालियाई मूल की डेमोक्रेटिक अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर की है. रिपब्लिकन ट्रंप का डेमोक्रेटिक उमर से घोर नीतिगत और वैचारिक विरोध है.
अपने ताजा ट्रूथ सोशल में ट्रंप ने इल्हान उमर को मर्यादा की सीमा तक जाकर टिप्पणी की है और उन्हें स्कम (SCUM) जैसे अनुचित शब्द कहे हैं.
ट्रंप और इल्हान उमर के बीच ताजा विवाद की वजह
डोनाल्ड ट्रंप और इल्हान उमर के बीच तनाव वैचारिक नीतिगत और व्यक्तिगत मतभेदों से उपजा है. उमर इल्हान सोमाली-अमेरिकी सांसद हैं जिन्होंने ट्रंप की प्रवास-विरोधी नीतियों जैसे- ट्रैवल बैन, शरणार्थी कार्यक्रम निलंबन और इजरायल समर्थन की आलोचना की है. ट्रंप इसे इल्हान उमर का यहूदी-विरोधी मानते हैं.
ट्रंप ने उमर की मुस्लिम पहचान और सोमाली मूल को निशाना बनाते हुए 2019 में उन्हें 'वापस अपने देश' जाने को कहा था. अब ट्रंप ने एक बार फिर से ऐसी टिप्पणी की है.
ताजा विवाद में इल्हान ने ट्रंप के समर्थक और हिंसा का शिकार हुए चार्ली कर्क को "घृणास्पद व्यक्ति" कहा और उनके समर्थकों पर "इतिहास को फिर से लिखने" का आरोप लगाया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








