
कैसरगंज से बृजभूषण का कट सकता है टिकट, बेटे की उम्मीदवारी पर बन सकती बात
AajTak
लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण का प्रचार आखिरी दौर में है. इस बीच, कैसरगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी के टिकट को लेकर बड़ी खबर है. यहां बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कट सकता है.
लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण का प्रचार आखिरी दौर में है. इस बीच, यूपी की चर्चित कैसरगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी के टिकट को लेकर बड़ी खबर है. यहां बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कट सकता है. उनकी जगह छोटे बेटे करन भूषण सिंह की उम्मीदवारी पर सहमति बन सकती है. बड़े बेटे प्रतीक पहले ही बीजेपी से विधायक हैं.
सूत्रों का कहना है कि बीजेपी आलाकमान की बृजभूषण शरण सिंह से कैसरगंज लोकसभा के उम्मीदवार को लेकर फोन पर बात हुई है बृजभूषण के छोटे बेटे को कैसरगंज से पार्टी लोकसभा का टिकट दे सकती है.
बेटे के टिकट के फॉर्मूले पर बनी सहमति?
इससे पहले टिकट काटे जाने की अटकलों पर बृजभूषण ने पार्टी हाईकमान से कहा था कि मेरी गलती क्या है. हालांकि, बाद में पार्टी हाईकमान से बातचीत हुई और बेटे के टिकट को लेकर फॉर्मूले पर सहमति बन गई है. बृजभूषण का कैसरगंज के अलावा आसपास की तीन-चार सीटों पर खासा प्रभाव है.
कैसरगंज सीट पर अब तक घोषित नहीं हुआ उम्मीदवार
बताते चलें कि यूपी की 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव हो रहे हैं. बीजेपी 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जबकि पांच सीटें गठबंधन के सहयोगी दलों को दी गई हैं. बीजेपी ने अब तक 73 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. सिर्फ कैसरगंज और रायबरेली को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हैं. यहां बीजेपी के उम्मीदवार घोषित होना बाकी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










