
कैश कांड मामले में कांग्रेस से निलंबित झारखंड के 3 विधायक समेत 5 गिरफ्तार
AajTak
झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक समेत 5 लोगों से 50 लाख रुपये कैश मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. इन पांच लोगों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. इन 5 लोगों में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक, एक ड्राइवर और एक सहायक शामिल हैं.
झारखंड के तीन कांग्रेस विधायक समेत 5 लोगों से 50 लाख रुपये कैश मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. इन पांच लोगों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. इन 5 लोगों में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक, एक ड्राइवर और एक सहायक शामिल हैं. बता दें कि आज ही झारखंड कांग्रेस प्रभारी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि इन तीनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है.
झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने इसको लेकर कहा कि हमारी गठबंधन सरकार गिराने के लिए चलाया गया 'ऑपरेशन लोटस' असफल हो गया है. कांग्रेस नेता ने आजतक से बात करते हुए इस पूरे घटनाक्रम के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा को दोषी ठहराया है. अविनाश पांडे ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने बीते कई दिनों तक दिल्ली में डेरा हुआ था. उन्होंने हमारे किस-किस विधायक से बात की, इसकी फोन रिकॉर्डिंग समेत सभी रिकॉर्ड हमारे पास हैं, समय आने पर इसको सबके सामने लाया जाएगा.
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जो महाराष्ट्र और एमपी में किया, झारखंड में भी वही दोहराने की कोशिश की जा रही है. राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश देखी गई थी. मैं विधायकों को धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने खुद को नहीं बेचा.
जयराम रमेश ने बताया "ऑपरेशन लोटस"
इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी का "ऑपरेशन लोटस" बेनकाब हो गया. जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "झारखंड में भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया. दिल्ली में 'हम दो' का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र(E-D) की जोड़ी से करवाया."
SUV गाड़ी से हावड़ा में बरामद हुआ था कैश

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







