
कैरिबियाई सागर में अमेरिका ने फिर किया हमला... ड्रग तस्करी कर रही शिप को बनाया निशाना, वेनेजुएला संग बढ़ा तनाव
AajTak
कैरिबियाई सागर में अमेरिकी सेना ने ड्रग तस्करी वाली नाव को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें पहली बार कुछ लोग जीवित बचे हैं. रॉयटर्स के अनुसार, अब तक ऐसे सभी अभियानों में कोई भी नहीं बचा था. हालांकि पेंटागन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.
अमेरिकी सेना ने कैरिबियाई सागर में एक संदिग्ध ड्रग तस्करी वाली नाव पर सैन्य हमला किया है. अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस हमले में पहली बार कुछ लोग जिंदा बचे हैं, जो अब तक के सभी हमलों से अलग है. ऐसे में अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच संबंध तनावपूर्ण होते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को 'अवैध राष्ट्रपति' करार दिया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने कहा कि ट्रंप के अनुसार मादुरो एक अवैध शासन चला रहे हैं और वेनेज़ुएला की जनता का वैध प्रतिनिधित्व नहीं करते.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि इस अमेरिकी हमले की जानकारी सीमित है, लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिकी सेना ने जीवित बचे लोगों की मदद की या वे अब अमेरिकी हिरासत में हैं. हालांकि पेंटागन ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. अमेरिकी रक्षा विभाग ने पहले जिन लोगों को निशाना बनाया था, उन्हें ‘नार्को-टेररिस्ट’ (नशा-आतंकवादी) बताया था.
अब तक 27 लोगों की मौत, कानूनी विवाद गहराया
इससे पहले अमेरिका ने वेनेजुएला के पास संदिग्ध ड्रग बोट्स पर किए गए हमलों में कम से कम 27 लोगों को मार गिराया था. इन हमलों को लेकर कई कानूनी विशेषज्ञों और डेमोक्रेट सांसदों ने सवाल उठाए थे कि क्या ये कार्रवाइयां युद्ध कानूनों के अनुरूप हैं.
वहीं, ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि अमेरिका पहले से ही वेनेजुएला के नशा-आतंकवादी समूहों के खिलाफ युद्ध में शामिल है, इसलिए ये हमले वैध हैं. ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी वीडियो में पहले हुए हमलों में नावों को पूरी तरह नष्ट होते दिखाया गया था, और किसी के बचने की रिपोर्ट नहीं थी.
कैरिबियाई सागर में अमेरिकी सैन्य जमावड़ा

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






