
कैम्ब्रिज में लेक्चर, डेटा और डेमोक्रेसी पर चर्चा, लंदन दौरे पर राहुल गांधी
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का सात दिवसीय ब्रिटेन दौरा शुरू हो गया है. इस दौरान वह अपने मातृ संस्थान कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे. वह बिग डेटा, लोकतंत्र और भारत-चीन संबंधों पर भी बात करेंगे. राहुल गांधी पिछले साल मई में भी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गए थे.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार को ब्रिटेन पहुंच गए हैं. वह अपने सात दिवसीय दौरे की शुरुआत कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर के साथ करेंगे. इस दौरान वह भारतीय प्रवासी समूह को भी संबोधित करेंगे.
कैम्ब्रिज के बिजनेस स्कूल के छात्र रह चुके राहुल गांधी 'लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी' विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह 'बिग डेटा एंड डेमोक्रेसी' और 'इंडिया चाइना रिलेशंस' पर भी बात करेंगे.
कैम्ब्रिज जेबीएस ने ट्वीट कर कहा कि हमारा कैम्ब्रिज भारत के प्रमुख विपक्षी दल के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का स्वागत कर खुश हैं. वह आज 'लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी' के विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस को संबोधित करेंगे.
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में बिजनेस स्कूल ने राहुल गांधी के दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि वह राहुल गांधी का फिर से स्वागत करने को लेकर खुश हैं. राहुल गांधी केम्ब्रिज बिजनेस स्कूल में लेक्चर देंगे. वह बिग डेटा, लोकतंत्र और भारत-चीन संबंधों पर भी बात करेंगे.
इस पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा था कि मैं अपने मातृ संस्थान यूनिवर्सिटी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाकर वहां लेक्चर देने को लेकर उत्सुक हूं. मैं वहां बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित भी करूंगा. इस दौरान जियोपॉलिटकल, इंटरनेशनल रिलेशंस, डेटा और डेमोक्रेसी सहित कई मुद्दों पर प्रतिभावान छात्रों से बात करूंगा.
2022 में भी कैम्ब्रिज गए थे राहुल गांधी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










