
कैमूर में काउंटिंग सेंटर के बाहर बवाल, भीड़ ने तीन पुलिसवालों के सिर फोड़े, चुनाव अधिकारी की स्कॉर्पियो फूंकी
AajTak
रामगढ़ विधानसभा की मतगणना के दौरान बाजार समिति मोहनिया में माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. समर्थकों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई, पथराव भी हुआ और तीन सिपाहियों के सिर फट गए. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसी दौरान नाराज समर्थकों ने नगर आवास एवं विकास कार्यपालक पदाधिकारी की स्कॉर्पियो में आग लगा दी.
कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतगणना का माहौल शुक्रवार को अचानक बिगड़ गया. बाजार समिति मोहनिया स्थित मतगणना केंद्र के बाहर सुबह से ही समर्थकों की बड़ी भीड़ जमा थी. जैसे ही अंतिम राउंड में मतों के अंतर पर पेच फंसा, भीड़ उत्तेजित हो गई और देखते ही देखते पुलिस और समर्थकों के बीच जोरदार झड़प शुरू हो गई.
मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार झड़प के दौरान तीन सिपाहियों के सिर फट गए। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया. तनाव इतना बढ़ गया कि समर्थक बैरिकेडिंग तोड़कर सीधे मतगणना केंद्र के मुख्य द्वार तक पहुंच गए. पुलिस ने फिर उन्हें खदेड़कर बाहर किया.
मतगणना केंद्र के बाहर जमकर हुई झड़प
इसी अफरा-तफरी के बीच कुछ समर्थकों ने नगर आवास एवं विकास कार्यपालक पदाधिकारी की स्कॉर्पियो में आग लगा दी. आग लगने से वहां भगदड़ मच गई और पुलिस बल ने तुरंत स्थिति संभालने की कोशिश की.
रामगढ़ सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह और बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार यादव के बीच 175 वोटों का बेहद कड़ा मुकाबला चल रहा है. इसी वजह से माहौल दिन भर गरम रहा और हजारों समर्थक सड़क पर मौजूद रहे.
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











