
कैप्टन अमरिंदर के इस्तीफे पर खट्टर के मंत्री का सिद्धू पर तंज- जहं-जहं पांव पड़े संतन के...
AajTak
कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच चली सियासी कलह को लेकर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है. हरियाणा के गृह मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है.
पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे सियासी घमासान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने भी अपना त्यागपत्र सौंप दिया. कैप्टन के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस के विधायक दल की बैठक होने जा रही है, जहां पर नया नेता का चुनाव होगा. वहीं, पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चली सियासी कलह को लेकर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है. हरियाणा के गृह मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दी है, इसकी पटकथा तो उसी दिन लिख दी गई थी जिस दिन नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल हुए थे। क्योंकि जहँ-जहँ पाँव पड़े संतन के तहँ तहँ बंटाधार: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज pic.twitter.com/jKhA6pLUPr

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










