
कैदी ने जेल में कॉल गर्ल को बुलाया, तस्वीर सामने आने पर हंगामा
AajTak
जेल में एक कैदी द्वारा सेक्स वर्कर बुलाई गई. इस मामले का खुलासा मोबाइल से खींची गई तस्वीरें सामने आने के बाद हुआ. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद जहां जेल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं, तो वहीं पूरे मामले को लेकर जमकर हंगामा मचा हुआ है.
जेल में एक कैदी द्वारा कॉल गर्ल बुलाई गई. इस मामले का खुलासा मोबाइल से खींची गई तस्वीरें सामने आने के बाद हुआ. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद जहां जेल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं, तो वहीं पूरे मामले को लेकर जमकर हंगामा मचा हुआ है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) ये मामला ब्रिटेन के सफोक में एचएम जेल होलेस्ले बे का है. एक कैदी ने जेल में कॉल गर्ल बुलाई. उसकी गंदी तस्वीरें मोबाइल से ली गईं. ये तस्वीरें वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया है. जहां कॉल गर्ल के इस तरह जेल में पहुंचने से जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो वहीं बड़ा सवाल ये भी है कि जब जेल में कैदियों के लिए इलेक्ट्रोनिक उपकरणों पर प्रतिबंध है, कैदियों के पास फोन आया कहां से. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) वेबसाइट द सन की रिपोर्ट के मुताबिक कैदी नशीली दवाओं के अपराधों के लिए जेल में सजा काट रहा है. वहीं इस मामले को लेकर लेबर सांसद व कॉमन्स जस्टिस सेलेक्ट कमेटी के सदस्य एंडी स्लॉटर ने कहा कि 'खुली जेलें पुनर्वास की जगह होती हैं, न कि लोगों के लिए अय्याशी का जीवन जीने के लिए. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










