
कैंसर की नकली दवा बनाने वालों पर अब ED का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, छापेमारी में मिला 65 लाख कैश
AajTak
ED ने इस गिरोह से जुड़े आरोपी विफल जैन, सूरज शत, नीरज चौहान, कोमल तिवारी, अभिनय, परवेज मालिक और तुषार चौहान के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है. सर्च के दौरान ईडी की टीम ने 65 लाख रुपये की नकदी जब्त की है.
दिल्ली में कैंसर की नकली दवाइयों का खुलासा होने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की थी. अब उसी FIR को आधार बनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है. इसी के साथ इस मामले में ईडी ने छापेमारी भी शुरू कर दी है. दिल्ली एनसीआर में दस ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. अभी तक छापेमारी में 65 लाख रुपये की नकदी बरामद हो चुकी है.
कई ठिकानों से कैश बरामद दरअसल, जांच में खुलासा हुआ कि ये एक संगठित गिरोह है, जो कैंसर की नकली दवा बनाता और बेचता है. ईडी ने इस मामले में इस गिरोह से जुड़े आरोपी विफल जैन, सूरज शत, नीरज चौहान, कोमल तिवारी, अभिनय, परवेज मालिक और तुषार चौहान के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है. सर्च के दौरान ईडी की टीम ने 65 लाख रुपये की नकदी जब्त की है.
बीन बैग में छिपाए थे 23 लाख इसमें आरोपी सूरज शत के घर में बीन बैग में छिपाकर रखे गए 23 लाख रुपये भी शामिल हैं. इसके अलावा, संदिग्धों के कब्जे से चल और अचल संपत्तियों के बारे में कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. तलाशी और छापेमारी की कार्रवाई अभी जारी है.
ये है पूरा मामला आपको बता दें कि दिल्ली में कैंसर की नकली दवा का कारोबार जोरो पर है. जिसके चलते नकली दवा का बड़ा खेल करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. जिसकी हकीकत सामने आने पर हर कोई दहल गया था. दिल्ली पुलिस के कब्जे में ऐसे शातिर आए हैं, जिनके पास शर्तिया मौत का पक्का इलाज है. गुरुग्राम साउथ सिटी के एक फ्लैट में दवाओं का वो स्टॉक रखा गया था, जिससे मरीज तो बेहाल हो जाए और उसके तीमारदार कंगाल.
असल में ये समाज को वो कैंसर हैं, जो कैंसर की दवा के नाम पर जिंदगी को सरेआम मौत के हवाले करने का धंधा कर रहे थे. ये वो गैंग है जो दिल्ली में बैठकर दिल्ली के बाहर से यहां अपने मरीजों के कैंसर का इलाज करवाने आए लोगों को शिकार बनाता था. उन्हें कैंसर का सस्ता इलाज और सस्ती दवाओं का झांसा दिया जाता था. इस गैंग के काले कारनामों का खुलासा सुनकर आपको घिन आने लगेगी. दिल्ली के अस्पतालों के बाहर दिखने वाली भारी भीड़ में इस गैंग के लिए आसान शिकार मिल जाते हैं.
नकली दवा बेचने वाला असली गिरोह असल में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाओं के इस बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस रैकेट में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से दो आरोपी दिल्ली के बड़े कैंसर अस्पताल के कर्मचारी हैं. पुलिस ने जब गुरुग्राम के एक फ्लैट में छापा मारा तो वहां मौजूद आरोपियों के पास से कैंसर की कुल नौ ब्रांड्स की नकली दवाइयां बरामद हुईं. इनमें से सात दवाइयां विदेशी ब्रांड्स की हैं जबकि दो भारत में बनाई जाने वाली नकली दवाइयां हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










