
केवल 250 महीने में बनें करोड़पति, हर दिन 100 रुपये बचाने से हो जाएगा काम!
AajTak
SIP Calculator: अधिकतर लोग बहाने बनाते हैं कि सैलरी (Salary) कम है, इसलिए सेविंग (Saving) नहीं कर पाते हैं, थोड़ी कमाई बढ़ जाए फिर हर महीने कुछ पैसे बचाकर निवेश करेंगे. लेकिन ऐसे लोग केवल इंतजार करते रह जाते हैं.
एक करोड़ चाहिए, दो करोड़ चाहिए या 10 करोड़ रुपये चाहिए... लेकिन केवल चाहने से ये रकम आपके बैंक अकाउंट (Bank Account) में नहीं पहुंच जाएगा. इसके लिए आपको नियमिततौर पर निवेश करना होगा. अब मध्यवर्गीय परिवार के साथ ये समस्या है कि वे एक साथ मोटी राशि जमा नहीं कर पाते हैं, केवल इंतजार करते हैं कि जब थोड़ी आमदनी बढ़ जाएगी तो फिर निवेश की शुरुआत कर देंगे.
दरअसल, आज के दौर में हर किसी को पैसा चाहिए. हर आदमी करोड़पति (Crorepati) बनना चाहता है. लेकिन निवेश से बचते दिखेंगे. ऐसे में करोड़पति बनने का कोई शॉर्टकट तरीका नहीं है. ये भी सत्य है कि पैसे से पैसा बनता है. अधिकतर लोग बहाने बनाते हैं कि सैलरी (Salary) कम है, इसलिए सेविंग (Saving) नहीं कर पाते हैं, थोड़ी कमाई बढ़ जाए फिर हर महीने कुछ पैसे बचाकर निवेश करेंगे. लेकिन ऐसे लोग केवल इंतजार करते रह जाते हैं. निवेश की शुरुआत (How to Start Investment) करने के लिए पैसों से ज्यादा इच्छाशक्ति चाहिए.
छोटी राशि से करें निवेश की शुरुआत
यह जरूरी नहीं है कि निवेश की शुरुआत मोटी रकम से ही करें. आप हर दिन या फिर हर महीने एक छोटी सी राशि निवेश (Invest) कर बड़ा फंड जुटा सकते हैं. म्यूचुअल फंड के इस दौर में आप छोटी-छोटी राशि जोड़कर बड़ा फंड जुटा सकते हैं. SIP में ये ताकत है कि आप केवल 100 रुपये रोजाना बचाकर 1 करोड़ रुपये जुटा सकते हैं. फॉर्मूला बेहद आसान है.
बता दें, आज की तारीख में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) के बारे में हर कोई जानता है. इसमें हर महीने निवेश की सुविधा मिलती है. सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये हर महीने म्यूचुअल फंड में 3000 रुपये यानी रोजाना 100 रुपये निवेश कर करोड़पति बन सकते हैं. इसके लिए आपको करीब 21 साल यानी 250 महीने निवेश करना होगा.
केवल 100 रुपये बचाकर बनें करोड़पति

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










