
केरल: RSS नेता की हत्या के आरोप में PFI नेता गिरफ्तार, तलवार से हमला कर ले ली थी जान
AajTak
केरल के पलक्कड़ में शनिवार को 5 लोगों ने श्रीनिवासन की दुकान में घुसकर तलवारों से हमला कर दिया था. इसके बाद वे बाइक से फरार हो गए थे. पुलिस ने अब इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें पीएफआई नेता अबूबकर सिद्दीक भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक, ये सभी लोग कथित तौर पर नेताओं को टारगेट करने के लिए लिस्ट बना रहे थे.
केरल के पलक्कड़ में RSS नेता एसके श्रीनिवासन की हत्या के मामले में पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) नेता को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में SDPI-PFI के कुल 9 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.
केरल के पलक्कड़ में शनिवार को 5 लोगों ने श्रीनिवासन की दुकान में घुसकर तलवारों से हमला कर दिया था. इसके बाद वे बाइक से फरार हो गए थे. पुलिस ने अब इस मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें पीएफआई नेता अबूबकर सिद्दीक भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक, ये सभी लोग कथित तौर पर नेताओं को टारगेट करने के लिए लिस्ट बना रहे थे.
3 बाइक पर आए थे हमलावर
श्रीनिवासन श्रीनिवासन में अपनी टू व्हीलर की दुकान चलाते थे. वे शनिवार को भी दुकान पर पहुंचे थे. लेकिन तभी उनकी दुकान पर आए 5 लोगों ने उनपर हमला कर दिया था. चश्मदीदों के हवाले से पुलिस ने बताया था कि हमलावरों ने अपनी बाइक श्रीनिवासन के दुकान के सामने खड़ी की. इसके बाद तीन अंदर दुकान में घुसे और तलवारों से श्रीनिवासन पर हमला कर दिया. सीसीटीवी के फुटेज में देखा जा सकता है कि ये हमलावर 3 बाइकों से दुकान पर पहुंचे थे.
बीजेपी ने बताया था PFI का हाथ
बीजेपी ने इस मामले में पीएफआई का हाथ बताया था. यहां तक कि बीजेपी के महासचिव और पलक्कड़ से नेता सी कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया था कि इस हमले के पीछे पीएफआई है. उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या को नहीं रोक सकी. शहर में हथियार लिए गिरोह खुलेआम घूम रहे हैं. उन्होंने कहा था, पुलिस की लापरवाही से पलक्कड़ में पीएफआई हिंसा कर रही है. पलक्कड़ के मेलमुरी क्षेत्र ने पहले भी सांप्रदायिक हिंसा की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई एहतियाती कदम नहीं उठाया. सत्ताधारी माकपा और पुलिस बल ने आतंकवादियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









