
केरल: NCC शिविर में सेना के अधिकारी पर हमले करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
AajTak
कोच्चि पुलिस ने त्रिक्काकारा में एनसीसी कैडेटों के लिए आयोजित एक शिविर में सेना के अधिकारी पर हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. FIR में कहा गया है कि आरोपियों ने कैंप की मेजबानी करने वाले कॉलेज में घुसपैठ की, धमकी दी और फिर रात 11.30 बजे के आसपास कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल कर्णेयिल सिंह पर हमला किया.
केरल के त्रिकक्कारा में सेना के एक अधिकारी पर हमला करने के आरोप में सोमवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. ये घटना पिछले हफ्ते केएमएम कॉलेज में एनसीसी कैडेटों के लिए आयोजित शिविर के दौरान हुई थी.
पुलिस ने बताया कि पिछले हफ्ते त्रिक्काकारा में एनसीसी कैडेटों के लिए आयोजित एक शिविर में सेना एक अधिकारी पर हमला करने के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की पहचान फोर्ट कोच्चि के मूल निवासी निशाद और पल्लूरुथी के नवास के रूप में की गई है. दोनों ने कथित तौर पर केएमएम कॉलेज में आयोजित एनसीसी कैडेट कैंप में 21 केरल एनसीसी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल कर्णेयिल सिंह पर हमला किया.
'पहचान के बाद दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार'
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपियों को उनके आवास से हिरासत में लिया गया और एनसीसी अधिकारियों द्वारा उनकी पहचान करने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले त्रिक्काकारा पुलिस ने सेना अधिकारी पर हमला करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. पुलिस ने बताया कि अधिकारी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था.
23 दिसंबर की है घटना
यह घटना 23 दिसंबर की रात कथित तौर पर 60 से अधिक कैडेटों के संदिग्ध खाने में जहर से पीड़ित होने के बाद तनाव के बीच हुई. 24 दिसंबर की एफआईआर में कहा गया है कि आरोपियों को केवल दो पहचान योग्य व्यक्तियों के रूप में नामित किया गया था, जिन्होंने कैंप की मेजबानी करने वाले कॉलेज में घुसपैठ की, रोका, धमकी दी और फिर रात 11.30 बजे के आसपास कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल कर्णेयिल सिंह पर हमला किया.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










