
केरल सीएम पी विजयन के खिलाफ विमान में नारेबाजी, गार्ड पर लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप
AajTak
गोल्ड स्कैम को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन के खिलाफ कांग्रेस और बीजेपी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. ,सोमवार को विजयन के खिलाफ कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने विमान में ही नारेबाजी कर दी. इसके बाद राज्यभर में CPI(M) और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए.
केरल में गोल्ड स्कैम को लेकर विवाद जारी है. इस स्कैम में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के आरोपों के बाद से कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन का लगातार विरोध कर रही हैं. सोमवार को इस मामले ने तूल उस समय और अधिक पकड़ लिया, जब कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने पी विजयन के खिलाफ प्लेन में ही नारेबाजी कर दी. पी विजयन कन्नूर से इसी फ्लाइट से तिरुअनंतपुरम की यात्रा पर थे. वहीं, CPI(M) ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के तरीके को आतंकी गतिविधि करार दिया.
कांग्रेस दफ्तरों में हुई तोड़फोड़
सीएम पी विजयन और एलडीएफ ने इस घटना की निंदा करते हुए टेरर एक्ट करार दिया. वहीं, इस घटना के बाद CPI(M) के कार्यकर्ताओं पर तिरुअनंतपुरम समेत राज्य में कई जगहों पर कांग्रेस दफ्तरों में तोड़फोड़ का आरोप लगा है. केरल कांग्रेस के दफ्तरों पर हमले के बाद ए के एंटनी ने कहा, ऐसा नहीं होना चाहिए था. उन्होंने कहा, वे इस मामले में सीएम पी विजयन और सीपीआई एम के सचिव के बालाकृष्णन की प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं. देखते हैं कि वे क्या कार्रवाई करते हैं.
आरोप है कि बड़ी संख्या में CPI(M) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के दफ्तर पर हमला किया. दफ्तर पर पथराव किया गया, यहां लगे फ्लैक्स बोर्ड तोड़ दिए गए और वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया. इतना ही कन्नूर में यूथ कांग्रेस और DYFI कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई. CPI(M) ने आरोप लगाया है कि राज्य में कई जगहों पर उनके दफ्तरों पर हमला हुआ.
क्या हुआ फ्लाइट में?
केरल में यह स्थिति कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं द्वारा फ्लाइट में विजयन का विरोध करने के बाद हुई. बताया जा रहा है कि एक कार्यकर्ता ने काली शर्ट पहन रखी थी, उसने विजयन के खिलाफ नारेबाजी की. इस घटना की वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें देखा जा सकता है कि सीएम के साथ मौजूद एक व्यक्ति दोनों कार्यकर्ताओं को धक्का देता नजर आ रहा है. वहीं, कार्यकर्ता कहते नजर आ रहे हैं कि क्या उन्हें सवाल पूछने का अधिकार नहीं है. बाद में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सीपीआई नेता और एलडीएफ के संयोजक ईपी जयाराजन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धक्का दिया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








