
केरल विधानसभा में खुला TMC का खाता, इस विधायक ने थामा ममता की पार्टी का दामन
AajTak
पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने केरल विधानसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली है. निलंबुर के विधायक पीवी अनवर ने कोलकाता में अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी का दामन थामा. केरल से टीएमसी में शामिल होने वाले पहले विधायक के रूप में अनवर के इस कदम ने केरल की राजनीति में हलचल मचा दी है.
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने हाल ही में केरल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. केरल विधानसभा के निलंबुर क्षेत्र से विधायक पीवी अनवर ने टीएमसी का दामन थाम लिया. इस मौके पर कोलकाता में टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया. अनवर न सिर्फ केरल से टीएमसी में शामिल होने वाले पहले विधायक बने हैं, बल्कि उनके इस कदम ने राज्य की राजनीति में पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा भी पैदा की है.
पीवी अनवर का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है. 2011 में एरणाड से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद, 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने वायनाड से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमाई. 2016 के विधानसभा चुनावों में, वह वामपंथी लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार के रूप में निलंबुर सीट से जीते, जहां उन्होंने कांग्रेस के आर्यदान शोखत को हराया था.
यह भी पढ़ें: बंगाल के दो टीएमसी विधायकों पर जानलेवा हमला, पार्टी के ही नेताओं पर लगाया अटैक का आरोप
जब पीवी अनवर ने बनाई अपनी राजनीतिक पार्टी
2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने एलडीएफ के उम्मीदवार के रूप में पोन्नानी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा. 2021 के विधानसभा चुनावों में, उन्होंने फिर से एलडीएफ के उम्मीदवार के रूप में निलंबुर से जीत दर्ज की, तब उन्होंने कांग्रेस के वीवी प्रकाश को मात दी थी. अक्टूबर 2024 में, राजनीति में एक और मोड़ लेते हुए, अनवर ने केरल में एक नई राजनीतिक पार्टी "डेमोक्रेटिक मूवमेंट ऑफ केरल" (DMK) का गठन किया.
AITC आधिकारिक परिवार में अनवर का स्वागत!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










