
दिल्ली 'गैस चैंबर' में तब्दील, AQI 400 के पार, ITO समेत कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर'
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की गिरफ्त में है. ITO समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है, जिसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है. CPCB के आंकड़े बताते हैं कि लगभग पूरे शहर में हालात बेहद खराब हैं. मौसम वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम पैटर्न से जोड़कर देख रहे हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह जहरीले स्मॉग की मोटी परत छाई रही. ITO इलाके से सामने आए विजुअल्स में शहर धुंध और प्रदूषण की चादर में लिपटा नजर आया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह 6 बजे ITO क्षेत्र का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 417 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है.
CPCB के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में हालात और भी खराब हैं. वजीरपुर में AQI 443, जहांगीरपुरी में 439, आनंद विहार और रोहिणी में 434, नरेला में 425 और बावना में 424 दर्ज किया गया. बुर्की, चांदनी चौक, पंजाबी बाग और मुंडका जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में भी AQI 410 से ऊपर बना हुआ है. हालांकि IGI एयरपोर्ट क्षेत्र में AQI 307 रहा, लेकिन यह भी 'बेहद खराब' श्रेणी में ही आता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 400 पार, चेक करें बाकी शहरों का हाल
दिल्ली की यह स्थिति ऐसे समय सामने आई है जब दिसंबर का लगभग आधा महीना बीत चुका है. आमतौर पर इस समय तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और ठिठुरन देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार मौसम अपने तय पैटर्न से काफी अलग नजर आ रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव जलवायु परिवर्तन का सीधा असर है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में लग्जरी घर, पहाड़ों जैसी हवा, कम AQI, लेकिन कीमत करोड़ों में
मौसम विज्ञानियों के अनुसार बीते मानसून में भी इसी तरह का अनियमित पैटर्न देखने को मिला था. मानसून समय से पहले आया, फिर 10 से 15 दिनों का लंबा ब्रेक लिया, अपने पीक पर कमजोर रहा, लेकिन अंत में भारी बारिश और तबाही के साथ विदा हुआ. ठंड के मौसम को लेकर भी विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार ठंड का असर अचानक और असमान तरीके से दिख सकता है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










