
'केरल में 600 परिवारों के साथ जो हुआ...', वक्फ बिल को मिला कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस का साथ
AajTak
बिशप्स कॉन्फ्रेंस ने केरल के मुनांबरम क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा, 'वहां 600 से अधिक परिवारों की पैतृक संपत्तियों को वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्ति घोषित कर दिया. यह मामला पिछले तीन वर्षों से कानूनी विवादों में उलझा हुआ है, और इसका स्थायी समाधान केवल कानूनी संशोधन के माध्यम से ही संभव है.'
कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया है. उनका कहना है कि मौजूदा वक्फ कानून के कई प्रावधान संविधान और देश के सेक्युलर प्रजातांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं.
बिशप्स कॉन्फ्रेंस ने केरल के मुनांबरम क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा, 'वहां 600 से अधिक परिवारों की पैतृक संपत्तियों को वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्ति घोषित कर दिया. यह मामला पिछले तीन वर्षों से कानूनी विवादों में उलझा हुआ है, और इसका स्थायी समाधान केवल कानूनी संशोधन के माध्यम से ही संभव है.'
'निष्पक्ष भूमिका निभाएं जनप्रतिनिधि'
उन्होंने सांसदों और राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे इस मुद्दे पर गैर-पक्षपाती और रचनात्मक भूमिका निभाएं. उनका कहना है कि संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ बने सभी प्रावधानों को संशोधित किया जाना चाहिए और साथ ही संविधान प्रदत्त अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए.
किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर साधा निशाना
कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ने मांग की है कि मुनांबरम के परिवारों की जमीन उन्हें वापस दी जाए. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ बिल को लेकर सोमवार को कहा कि कुछ दल और संगठन लोगों को गुमराह कर रहे हैं. कुछ भी बोलने से पहले बिल को पढ़ें और फिर तर्क दें. झूठ बोलकर समाज को गुमराह ना करें.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










