
केरल में हो रही मौतों के पीछे Nipah Virus! जानें- कितना खतरनाक है ये वायरस? शरीर को कैसे पहुंचाता है नुकसान
AajTak
माना जा रहा है कि केरल में निपाह वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है. केरल के कोझिकोड जिले में दो लोगों की मौत हुई है. आशंका है कि निपाह वायरस से इनकी मौत हुई है. ऐसे में जानते हैं कि निपाह वायरस क्या है? ये कितना खतरनाक है? और इससे कैसे बचा जा सकता है?
Nipah Virus: दक्षिणी राज्य केरल में एक बार फिर निपाह वायरस फैलने की खबर है. कोझिकोड जिले में बुखार से दो मरीजों की मौत के बाद
दक्षिणी राज्य केरल में एक बार फिर निपाह वायरस फैलने की आशंका है. कोझिकोड जिले में बुखार से दो मरीजों की मौत हुई है. ऐसी आशंका है कि निपाह वायरस से दोनों मरीजों की मौत हुई है.
दो मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने सोमवार को हाईलेवल मीटिंग की और हालात का जायजा लिया. ये दोनों मौतें एक निजी अस्पताल में हुई हैं और निपाह वायरस को इसकी वजह माना जा रहा है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मरने वालों में से एक के रिश्तेदार की हालत भी गंभीर है और उसे आईसीयू में एडमिट किया गया है.
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
बुखार से दो मौतें होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि निगरानी शुरू कर दी है और मृतकों के सैम्पल जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के पास भेज दिए गए हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










