
केरल में चरम गरीबी खत्म होने पर चीनी राजदूत की बधाई, CM विजयन ने जताया आभार
AajTak
चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने केरल में चरम गरीबी खत्म करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को बधाई दी और इसे मानवता का साझा मिशन बताया. सीएम विजयन ने राजदूत की शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामाजिक न्याय और मानव गरिमा के प्रति केरल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने शनिवार को केरल सरकार को राज्य में 'चरम गरीबी' खत्म करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि गरीबी खत्म करना पूरे मानव समाज का साझा लक्ष्य है.
चीनी राजदूत ने दी बधाई
चीनी राजदूत ने लिखा, 'केरल को चरम गरीबी खत्म करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई. गरीबी को खत्म करना मानवता का साझा मिशन है.' राजदूत की इस प्रतिक्रिया पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आभार जताया.
उन्होंने कहा कि केरल का यह उपलब्धि हासिल करना हमारी सामाजिक न्याय और मानव गरिमा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सीएम ने एक्स पर लिखा, 'केरल पिरवी के मौके पर गर्मजोशी भरी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. चरम गरीबी खत्म करने में मिली सफलता हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाती है. आपके प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए धन्यवाद.'
केरल 'चरम गरीबी' रहित राज्य घोषित
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को केरल को चरम गरीबी रहित राज्य घोषित किया. 1 नवंबर 2025 को पिनराई विजयन ने विधानसभा में घोषणा की कि राज्य अब पूरी तरह से चरम गरीबी से मुक्त हो गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








