
केरल में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत बड़ी कार्रवाई
AajTak
केरल पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे. वे फर्जी दस्तावेजों के सहारे प्रवासी मजदूर बनकर रह रहे थे. छापेमारी एर्नाकुलम में हुई. पुलिस ने स्थानीय मददगारों को भी निगरानी में रखा है. सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.
केरल पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी भारत-बांग्लादेश सीमा के एक उथले नदी क्षेत्र से अवैध रूप से घुसपैठ करने के आरोप में की गई है. यह हाल के समय में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर की गई सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.
कैसे हुई गिरफ्तारी?
केरल पुलिस की एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार तड़के नॉर्थ पारावूर इलाके में छापेमारी कर सभी 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, ये सभी घुसपैठिए पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों के रूप में भारत के विभिन्न इलाकों में रहकर काम कर रहे थे. बाद में ये सभी नॉर्थ पारावूर पहुंचे, जहां इन्हें एक घर से पकड़ा गया.
ये भी पढ़ें- टॉयलेट सीट चटवाई, कमोड में घुसाया सिर... 26वें फ्लोर से कूदे बच्चे की मां ने बताया- स्कूल में हुई रैगिंग की हद
भारत में रह रहे थे फर्जी दस्तावेज बनाकर
गिरफ्तार किए गए सभी 27 बांग्लादेशी एक किराए के मकान में रह रहे थे, जिसे हर्षद हुसैन नाम के व्यक्ति ने किराए पर लिया था. पुलिस पूछताछ में इन घुसपैठियों ने कबूल किया कि बांग्लादेश में एजेंटों ने उनके भारतीय दस्तावेज बनवाए थे, जिससे वे भारत में बिना किसी परेशानी के रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि स्थानीय स्तर पर इन्हें सहयोग देने वालों की पहचान की जा रही है और वे पुलिस की निगरानी में हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










