
केरल ब्लास्ट: सरेंडर से पहले आरोपी ने किया FB Live, बताई बम धमाके की असली वजह
AajTak
Ernakulam Blast Update: केरल के एर्नाकुलम स्थित एक कन्वेंशन सेंटर हुए बम धमाकों की जिम्मेदारी लेकर एक शख्स ने थाने में सरेंडर किया है. उससे पहले उसने फेसबुक लाइव के जरिए बम धमाकों के पीछे की वजह बताई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वो यहोवा के साक्षियों के खिलाफ बोल रहा है.
केरल के एर्नाकुलम के कालामसेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर हुए धमाकों की जिम्मेदारी कथित रूप से डोमिनिक मार्टिन नामक एक शख्स ने ली है. इन धमाकों के कुछ घंटे बाद उसने त्रिशूर जिले के कोडकारा पुलिस स्टेशन में यह दावा करते हुए सरेंडर किया है कि उसने ही कन्वेंशन सेंटर में बम लगाया था. इससे पहले उसने फेसबुक लाइव करके धमाकों के पीछे की वजह भी बताई है. उसका दावा है कि वो भी ईसाई धर्म के यहोवा के साक्षी समूह से संबंधित है. लेकिन उसको उनकी विचारधारा पसंद नहीं है. उन्हें वो देश के लिए खतरा मानता है. क्योंकि वो लोग देश के युवाओं के दिमाग में जहर घोल रहे हैं. इसलिए उसने उनकी प्रार्थना सभा के दौरान बम ब्लास्ट किया है.
डोमिनिक मार्टिन ने फेसबुक लाइव के दौरान ये भी कहा कि उसने खोजने की जरूरत नहीं है. वो खुद इन धमाकों की जिम्मेदारी लेते हुए पुलिस के सामने सरेंडर करने जा रहा है. फेसबुक लाइव में मार्टिन कहा है, ''मैं यहोवा के साक्षियों के उपदेशों से सहमत नहीं हूं, हालांकि मैं उनमें से ही एक हूं, लेकिन उनकी विचारधारा खतरनाक है. ये समूह देश के लिए घातक है. वो लोग छोटे बच्चों के दिमाग में जहर फैला रहे हैं. उनकी विचारधारा गलत है. वो झूठ फैला रहे हैं. आज कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थन सभा के दौरान जो कुछ हुआ है, मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. किसी को मेरी तलाश में आने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहा हूं.''
पुलिस ने कंफर्म किया मार्टिन का नाम
केरल पुलिस ने कंफर्म कर दिया है कि त्रिशूर जिले के कोडकारा पुलिस स्टेशन में सरेंडर करने वाले शख्स का नाम डोमिनिक मार्टिन है. उससे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है. पूछताछ और जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि मार्टिन का हाथ इन बम धमाकों में है या नहीं. दूसरी तरफ पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है. सूबे के सभी 14 जिलों के पुलिस कप्तानों को अपने इलाकों में सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. केरल पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए हैं. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने वालों, सांप्रदायिक और संवेदनशील पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
नीचे दिया गया वीडियो डोमिनिक मार्टिन का बताया जा रहा है...
खतरे में थी दो हजार लोगों की जान

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










