
केरल: नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण आज, CM विजयन के दामाद हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल
AajTak
पिनराई विजयन सरकार का शपथ ग्रहण दोपहर 3 बजे सेंट्रल स्टेडियम में होगा. कैबिनेट में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपने दामाद मुहम्मद रियास को भी शामिल कर सकते हैं.
केरल में एलडीएफ सरकार का आज शपथ ग्रहण है. पिनराई विजयन लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ करीब 22 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. हालांकि, पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहीं केके शैलजा को इस बार कैबिनेट में शामिल नहीं किया जा रहा है, जिसको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. पिनराई विजयन सरकार का शपथ ग्रहण दोपहर 3 बजे सेंट्रल स्टेडियम में होगा. कैबिनेट में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपने दामाद मुहम्मद रियास को भी शामिल कर सकते हैं. एमवी गोविंदन, के राधाकृष्णन, साजी चेरियन, केएन बालगोपाल, पी राजीव, वीएन वासावन, वी शिवनकुट्टी, डॉ. आर बिंदू, वीना जॉर्ज और अब्दुल रहमान को भी मंत्री बनाया जा सकता है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










