
केरल घूमने का शानदार मौका, IRCTC लाया शानदार पैकेज, जानें किराया और बाकी डिटेल्स
AajTak
दिवाली से पहले आप केरल घूम कर आ सकते हैं. इसके लिए आप IRCTC का हवाई टूर पकैज ले सकते हैं. 5 रात 6 दिन के इस टूर पैकेज की कीमत 38 हजार 100 रुपये से शुरू है. आइए जानते हैं इस पैकेज में यात्रियों को कहां घुमाया जाएगा और ठहरने की व्यवस्था क्या होगी-
Kerela Tour Package by IRCTC: दिवाली से पहले गर्मियों के मौसम में कहीं घूमना का प्लान कर रहे हैं तो केरल अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां के अद्भुत समुद्र तट और स्वादिष्ट व्यंजन आपका दिल लुभा लेंगे. यहां पर कई मशहूर धार्मिक और तीर्थस्थल भी हैं. केरल का बोटिंग एकस्पीरिएंस देश दुनिया में मशहूर है. केरल जाने के लिए आप IRCTC का टूर पैकेज ले सकते हैं. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ट्रेनों में खाने की सुविधा के अलावा हवाई यात्रा की सुविधाएं भी देता है. IRCTC समय-समय पर देश के विभिन्न राज्यों के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता है. इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी अपने यात्रियों के लिए केरल का टूर पैकेज लेकर आया है.आइए जानते हैं-
5 रात 7 दिन के अंदर कराई जाएगी केरल का यात्रा
इस पैकेज का नाम 'Witness the artistry of nature with the Mesmerizing Kerala' रखा गया है. इस हवाई यात्रा में केरल के चार टूरिस्ट प्लेस कोच्चि, मुन्नार, अलपुझा, तिरुवनंतपुरम कवर किए जाएंगे. कोचि अपनी मरीन ड्राइव के लिए मशहूर है. इस टूर पैकेज में यात्रियों को मरीन ड्राइव घुमाया जाएगा.
विशाखापट्टनम से लेनी होगी पहली फ्लाइट
14 नवंबर को यात्रियों को विशाखापट्टनम से सुबह 7 बजे की फ्लाइट बोर्ड करनी होगी जिससे दोहपर 1 बजे तक कोच्चि पहुंचा दिया जाएगा. कोच्चि में यात्रियों को मरीन ड्राइव ले जाया जाएगा. साथ ही ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था भी की जाएगी. अगले दिन नाश्ते के बाद कोच्चि के फोर्ट कोच्चि दर्शनीय स्थल (डच महल, सेंट फ्रांसिस चर्च और सांता क्रूज़ बेसिलिका) घूमने का मौका मिलेगा.
मुन्नर में हाउस बोट में ठहरने की व्यवस्था

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








