
केरलः कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, टिकट नहीं मिलने पर महिला प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा- सिर मुंडाया
AajTak
केरल में टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस में बगावत के सुर दिखने लगे हैं. कांग्रेस केरल महिला प्रमुख लतिका सुभाष ने पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर अपने सिर के बाल मुड़वा लिए हैं. इससे पहले कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से रविवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस ने भी 86 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी पुथुपल्ली से तो मुरलीधरन नेमोम से और रमेश चेन्निथला हरीपद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है. Kerala Mahila Congress chief Lathika Subhash gets her head tonsured in front of the party office in Thiruvananthapuram in protest after being denied the party ticket for Assembly elections. "I am not joining any party but I'll resign from my post," she says. pic.twitter.com/FWme31IEdU Congress releases a list of 86 candidates for Kerala Assembly elections; former CM Ommen Chandy to contest from Pudupally, K Muraleedharan from Nemom and Ramesh Chennithala from Haripad constituencies pic.twitter.com/23UJQ6Ev5y समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा कि हम आज केरल विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं. केएसयू के प्रदेश अध्यक्ष केएम अभिजीत कोझीकोड से, वीटी बलराम थिथरला से, पलक्कड़ से शफी परंबील और वडक्कांचरी से अनिल अक्कारा चुनाव लड़ेंगे.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










