
केदारनाथ में घोड़ों को क्यों पिलाया जा रहा गांजा? सवाल उठने पर मंत्री ने दिया जवाब
AajTak
उत्तराखंड के केदारनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग घोड़े-खच्चर को जबरन नशा करवा रहे हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी है. इसी मामले को लेकर उत्तराखंड के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि AC में बैठकर ट्वीट करना आसान है.
केदारनाथ में घोड़ों खच्चरों को स्मोकिंग कराने का वीडियो सामने आने के बाद उत्तराखंड के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि AC में बैठकर ट्वीट करने वालों को आमंत्रण है कि वे केदारनाथ ट्रैक पर आएं और चीजों को बेहतर करने में सरकार की मदद करें. मंत्री ने कहा कि हमारे कर्मचारियों, अधिकारियों का मनोबल न तोड़ें, जो विषम परिस्थितियों में मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी.
'AC रूम में बैठकर ट्वीट करना आसान है'
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हमने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब दोनों जगह एक्शन लिया है और इस तरह के मामलों पर सख्त निर्देश दिए हैं. मंत्री ने ट्वीट करने वालों को जवाब देते हुए कहा है कि अच्छी बात है कि आपको जानवरों की चिंता है, मुझे भी चिंता है और बतौर मंत्री दो बार केदारनाथ ट्रैक विजिट किया है.
निरीक्षण कर चीजों को बेहतर किया है. उन्होंने कहा कि AC रूम में बैठकर ट्वीट करना बहुत आसान है. आपको इतना ही प्यार है तो मैं निमंत्रण देता हूं, आप आइए, सरकार के साथ चीजों को बेहतर करने में मदद कीजिए.
मंत्री बोले- बीते साल की अपेक्षा इस बार कम हुईं मौतें
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पिछले साल पहले 60 दिनों में केदारनाथ में 196 डेथ हुई थीं, इस बार 90 हैं. हमने 106 डेथ कंट्रोल की हैं. इस बार यात्रा का लोड बढ़ा है, लेकिन प्लानिंग के साथ काम करने से मौतों को नियंत्रण पा रहे हैं. अब तक जानवरों पर बर्बरता के लिए हमने 17 केस दर्ज कराए हैं. 201 चालान किए, 1500 अनफिट खच्चरों को यात्रा से हटाया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










