
केजरीवाल भी क्या कांग्रेस के खिलाफ ममता जैसी ही खिचड़ी पका रहे हैं?
AajTak
दिल्ली चुनाव में अपनी हार के लिए अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुकाबले राहुल गांधी को ज्यादा जिम्मेदार मानते हैं, और विपक्षी खेमे में ममता बनर्जी की तरह कांग्रेस के खिलाफ नेताओं को लामबंद करने लगे हैं - आदित्य ठाकरे से मुलाकात भी उसी मुहिम का हिस्सा है.
विपक्षी खेमे में कांग्रेस के खिलाफ नेताओं की गोलबंदी तेज होने लगी है. ममता बनर्जी तो पहले से ही एक्टिव हैं, अब अरविंद केजरीवाल भी मुहिम में शामिल हो गये हैं - और महाराष्ट्र से उद्धव ठाकरे का भी समर्थन में खड़े हो गये लगते हैं.
कांग्रेस के खिलाफ तो अरविंद केजरीवाल ने अपना तेवर दिल्ली चुनाव से पहले ही दिखा दिया था, जब राहुल गांधी आंबेडकर के मुद्दे पर अमित शाह के खिलाफ अभियान चला रहे थे. तब अडानी के मुद्दे पर दूरी बनाने विपक्षी नेताओं को भी दलितों के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ खड़ा होना पड़ा था.
मौके की अहमियत को भांपते हुए अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को आंबेडकर का अपमान न सहने की सलाह दी थी, और ये समझाने की कोशिश की थी कि एनडीए के साथ बने रहने के बारे में उनको गंभीरता से सोचना चाहिये.
कहने को तो उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का दिल्ली आकर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल दोनो से मिले हैं, लेकिन उनका जो बयान आया है, उसमें निशाने पर कांग्रेस ही लग रही है. आदित्य ठाकरे ने सत्ता की राजनीति में होकर भी दोस्ती और रिश्ता बनाये रखने की सलाह दी है - सलाह तो ऐसी ही ममता बनर्जी की तरफ से भी आई है.
असल में, अरविंद केजरीवाल की तरह आदित्य ठाकरे भी खुद को कांग्रेस पीड़ित मानते हैं - क्योंकि शरद पवार की ही तरह राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भी उद्धव ठाकरे को महाविकास आघाड़ी का मुख्यमंत्री चेहरा बनाने का सपोर्ट नहीं किया था.
महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार ने हाल फिलहाल अलग ही हड़कंप मचा रखा है, जिससे उद्धव ठाकरे की सेना नाराज है - ऐसे में गैर-कांग्रेस विपक्षी एकजुटता की मुहिम ममता बनर्जी की ही तरफ से चलाई जा मुहिम में अरविंद केजरीवाल को उद्धव ठाकरे का भी साथ मिल गया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







