
'केजरीवाल पर फर्जी केस लगाकर, BJP गिराना चाहती थी सरकार', अमित शाह के बयान पर AAP का बड़ा आरोप
AajTak
AAP ने BJP पर दिल्ली सरकार को गिराने की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए हैं.. AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल की सरकार को अस्थिर करने के लिए फर्जी मामले दर्ज किए.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा लोकसभा में 130वां संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के बाद इस पर राजनीति भी गरम है. पीएम-सीएम बर्खास्तगी वाले बिल को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) समेत विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं. AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी और अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार गिराने के लिए फर्जी केस बनाए गए थे. आप नेताओं का कहना है कि यह बीजेपी की साजिश थी ताकि दिल्ली में चुनी हुई सरकार को हटाया जा सके.
अनुराग ढांडा ने कहा, आज दिल्ली की स्थिति बेहद खराब है. सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है, प्राइवेट स्कूलों की फीस लगातार बढ़ रही है, बसों में मार्शल नहीं हैं, बिजली कटौती और पानी की किल्लत हर कॉलोनी में बनी हुई है. पार्टी नेताओं का आरोप है कि रेखा गुप्ता जेल में नहीं हैं, फिर भी समस्याएं जस की तस हैं. लोग अब जेल से चल रही केजरीवाल सरकार को याद कर रहे हैं, क्योंकि वह मौजूदा सरकार से कहीं बेहतर थी.
अनुराग ढांडा: बीजेपी का लक्ष्य था अरविंद केजरीवाल इस्तीफा दे दें
अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि अमित शाह के बयान से साफ हो गया है कि बीजेपी का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देने पर मजबूर करना था ताकि उनकी सरकार गिर जाए. आप नेताओं ने कहा कि सत्येंद्र जैन को दो ढाई साल जेल में रखने के बावजूद सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट में माना कि कोई सबूत नहीं है. इससे साबित होता है कि यह पूरा षड्यंत्र था.
अनुराग ढांडा: तानाशाही थोपना चाहती है बीजेपी
आप ने कहा कि बीजेपी अब ऐसा कानून लाने की तैयारी कर रही है, जिसके जरिए वह लोगों के काम करने वाली सरकारों को गिराकर अपनी मनमानी से तानाशाही लागू कर सके. बीजेपी चाहती है कि जिसके चाहें मुख्यमंत्री बनाए और जिसे चाहें हटा दे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










