
'केजरीवाल को 10 दिन के अंदर मिल जाएगा बंगला...', केंद्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में दिया आश्वासन
AajTak
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बंगला आवंटन मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के आश्वासन के बाद कोर्ट ने 10 दिन के भीतर बंगला आवंटित करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि उचित आवास का मसला बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है.
दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बंगला आवंटित किए जाने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्र की ओर से कोर्ट को आश्वस्त किया कि उचित आवास आज से 10 दिन के भीतर केजरीवाल को आवंटित कर दिया जाएगा. आप मेरी बात रिकॉर्ड पर ले सकते हैं.
AAP की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कोर्ट में पक्ष रखा और कहा कि केजरीवाल को टाइप 7 या 8 का बंगला मिलना चाहिए. उन्हें टाइप 5 में डाउनग्रेड करना उचित नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी पार्टी विशेष (बसपा की तरफ इशारा) के प्रति सहानुभूति नहीं रखते हैं.
इस पर कोर्ट ने कहा कि अगर आप संतुष्ट नहीं होंगे तो वो बंगला नहीं लेना. हालांकि, आपके और सॉलिसिटर जनरल के बीच बातचीत से ही समाधान निकल सकता है.
SG तुषार मेहता ने कोर्ट में टिप्पणी की कि आम आदमी कभी टाइप 8 बंगला के लिए नहीं लड़ता. देखिए ये क्या मांग कर रहे हैं. इस पर राहुल मेहरा ने आपत्ति जताई और कहा, ये सब नारेबाजी चुनाव में उचित थी, लेकिन ये कोर्ट है. इसे कोर्ट में सही नहीं ठहराया जा सकता.
कोर्ट ने कहा, मैं यह रिकॉर्ड करूंगा कि 10 दिनों के भीतर उचित बंगला उपलब्ध कराया जाए. हम आपका बयान दर्ज करेंगे और आदेश पारित करेंगे.
'उचित बंगला दिया जाए'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










