
केजरीवाल को भी डर होगा, कहीं अगला सीएम 'चंपई' न हो जाए । Opinion
AajTak
अरविंद केजरीवाल मंगलवार को रिजाइन करने जा रहे हैं. पर अगला सीएम चुनते वक्त उन्हें बार-बार बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरने का चेहरा याद आ रहा होगा. तो क्या वे दिल्ली में राबड़ी मॉडल को अपनाएंगे?
कुर्सी का खेल बहुत निराला होता है. ये दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से बेहतर और कौन बता सकता है. भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते लड़ते उन्हें कुर्सी इतनी प्यारी हो गई कि दिल्ली की जनता की चिंता किए बगैर उन्होंने जो कुर्सी प्रेम दिखाया वो इतिहास में मिलना मुश्किल होगा. जेल जाने के बाद सीएम के पद से त्यागपत्र देकर उन्होंने भारतीय राजनीतिज्ञों को एक नई राह दिखाई है. हो सकता है कि अरविंद केजरीवाल इमानदार हों, दिल्ली शराब घोटाले में उनकी भूमिका नहीं के बराबर हो पर उन्होंने एक ऐसी परिपाटी की शुरूआत जरूर कर दी है जिसकी फायदा अतिशय भ्रष्ट लोग ज्यादा करेंगे. ये पहले भी देखा गया है कानून में ढील का फायदा इसलिए जाता है कि आम लोगों को परेशानी न हो, पर उसका गलत इस्तेमाल हमेशा मजबूत लोग अपने फायदे के लिए करते रहे हैं. खैर अरविंद केजरीवाल ने अब अपने पद से त्यागपत्र देने की सोची है. संभवतया कल यानि 17 सितंबर को उनका त्यागपत्र हो जाए. पर उनकी भी जान जरूर अटकी होगी कि जिसे वो दिल्ली सीएम की कुर्सी सौंपेंगे वो उन्हें वापस करेगा या नहीं?
दरअसल देश की राजनीति का इतिहास रहा है कि जब भी लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों ने सत्ता किसी अपने शिष्य टाइप के नेता को सौंपी है उसे दोबारा हासिल करने में उसे पापड़ बेलने पड़े हैं. शायद यही कारण है कि नेताओं को इस संबंध में राबड़ी मॉडल ज्यादा पसंद आता रहा है. चारा घोटाले में जेल जाने के पहले बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया था. पर मुश्किल यह है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सामना भारतीय जनता पार्टी से है. राजनीतिक विश्लेषक सौरभ दुबे कहते हैं कि अगर अरविंद केजरीवाल अपनी जगह अपनी पत्नी को सुनीता केजरीवाल का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित करते हैं तो उनके अब तक किए हुए सारे कार्यों पर पानी फिर जाएगा. दरअसल बीजेपी वंशवाद को लेकर लगातार इंडिया गठबंधन के नेताओं को टार्गेट करती रही है. अरविंद केजरीवाल भी अपनी पार्टी को आम लोगों की पार्टी कहते रहे हैं.यह उनकी छवि के साथ मेल भी नहीं खाता है कि वो अपनी जगह पर अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को सीएम बना दें.
फिलहाल देश में ऐसे भी उदाहरण हैं जब पत्ती ने भी कुर्सी छोड़ने से इनकार कि दिया है. उत्तर प्रदेश में 2017 की योगी सरकार बनने के पहले चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर अभद्र टिप्पणी करके वर्तमान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को चुनाव से हटना पड़ा था. इस मामले में अपने पति के बचाव में मायावती के खिलाफ पीसी करके स्वाति सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में खुद को चमका लिया. पार्टी ने दयाशंकर सिंह की जगह उन्हें विधायक का टिकट दिया. जीतने पर उन्हें मंत्री पद से नवाजा गया. 2022 में स्वाति सिंह ने अपने पति के लिए अपनी सीट छोड़ने से इनकार कर दिया. बाद में स्वाति सिंह का टिकट काटकर दयाशंकर सिंह को दिया गया. हालांकि अब पति-पत्नी साथ नहीं रहते हैं. पर यह एक उदाहरण है कि राजनीतिक पदों के लिए पत्नी भी भरोसेमंद नहीं है.
फिलहाल कुछ भी हो आज भी पत्नियां ही अपना पद सौंपने के लिए सबसे सेफ हैं. जिनसे उम्मीद की जा सकती है समय आने पर वो अपना पद अपने पति की सफलता के लिए उन्हें सौंप सकती हैं. अरविंद केजरीवाल किसी भी और को सीएम बनाते हैं उसके चंपई सोरेन या जीतन राम मांझी बनने से इनकार नहीं किया जा सकता.
लोकसभा चुनाव 2014 में करारी हार के बाद नीतीश कुमार ने नैतिक जिम्मेदारी लेकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. नीतीश ने अपनी जगह पर उस वक्त जदयू के ही नेता रहे जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था. जीतन राम मांझी दलित नेता थे, नीतीश को लगता था कि उन्हें सीएम बनाकर दोनों हाथों से लड्डू खाएंगे. उनका सोचना था कि एक तो दलित को सत्ता देकर इस समुदाय अपनी पैठ बढ़ाएंगे और दूसरे जब चाहेंगे उन्हें हटा भी देंगे. जीतन राम मांझी ने कुर्सी छोडने से इनकार कर दिया पर उन्हें हटाने में नीतीश कुमार कामयाबा साबित हुए.पर बाद में जीतन राम मांझी उनके सबसे कट्टर आलोचक बनकर उभरे और अपनी अलग पार्टी भी बना ली. ऐसा ही कुछ झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जेल जाने से पहले अपने खासम खास मंत्री चंपई सोरेन को सीएम बनाया . पर जब उन्हें हटाया गया चंपई को भी न नाराजगी हुई. अब वो बीजेपी के साथ हैं.
आज जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा दिल्ली के सीएम बनने की है वो हैं आतिशी . जिस तरह मांझी ने कुर्सी की राजनीति को दलित राजनीति से जोड़ दिया था उसी तरह आतिशी भी सीएम की कुर्सी को महिला स्वाभिमान से जोड़ सकती हैं. केजरीवाल जब उन्हें हटाना चाहेंगे तो आतिशी नहीं कहेंगी तो भी विपक्ष उन्हें यह कहने को मजबूर कर देगा.फिलहाल इस रेस में अरविंद केजरीवाल ने पहले ही अपने टॉप कंपटीटर्स को बाहर कर रखा है. केजरीवाल ने खुद ही कह दिया है कि मनीष सिसौदिया इस रेस में नहीं हैं. संजय सिंह और राघव चड्ढा पर अब उनका भरोसा कम हुआ है. कैलाश गहलोत पर पहले से ही ईडी के मामले पूछताछ हो चुकी है.गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज के नाम पर केजरीवाल मुहर लगा सकते हैं . पर इस बात की गारंटी क्या है कि इनसे कुर्सी वापस लिए जाने पर चंपई या मांझी नहीं बनेंगे?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



