
केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद 5 बड़े सवाल, जिनका जवाब जानना चाहते हैं दिल्ली वासी?
AajTak
दिल्ली में 5 महीने बाद (फरवरी 2025) ही विधानसभा चुनाव होने हैं. यानी चुनाव तक दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है? वो नया चेहरा कौन होगा? क्या दिल्ली के लोगों को बस में मुफ्त सफर और 200 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ मिलता रहेगा? ऐसे 5 बड़े सवाल हैं, जिनके जवाब दिल्ली की जनता जानना चाहती है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिन (मंगलवार तक) के अंदर अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. केजरीवाल ने साफ कहा है कि वो जेल से लौटने के बाद अग्निपरीक्षा देना चाहते हैं और तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक जनता उन्हें दोबारा चुनकर नहीं भेजती है. केजरीवाल का कहना था कि चुनाव तक AAP का कोई अन्य विधायक, नया मुख्यमंत्री बनेगा. केजरीवाल की तरह मनीष सिसोदिया ने भी सरकार में मंत्री पद लेने से इनकार कर दिया है. सिसोदिया का कहना था कि अगर दिल्ली की जनता मेरी ईमानदारी पर मुहर लगाएगी, तभी मैं डिप्टी सीएम-शिक्षा मंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा.
दिल्ली में 5 महीने बाद (फरवरी 2025) ही विधानसभा चुनाव होने हैं. यानी चुनाव तक दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है? वो नया चेहरा कौन होगा? क्या दिल्ली के लोगों को बस में मुफ्त सफर और 200 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ मिलता रहेगा? ऐसे 5 बड़े सवाल हैं, जिनके जवाब दिल्ली की जनता जानना चाहती है. आइए समझते हैं...
1). एक हजार मंथली वाली स्कीम क्या अब लागू होगी?
आम चुनाव से ठीक पहले (4 मार्च 2024) दिल्ली सरकार ने अपना 10वां बजट पेश किया. इसमें महिलाओं को लेकर बड़े ऐलान किए गए. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, वे 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान' योजना ला रहे हैं. इस योजना के तहत 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाएंगे. ये पैसे सीधे उनके बैंक अकाउंट आएंगे. जो महिलाएं सरकारी नौकरी में हैं और इनकम टैक्स का भुगतान कर रही हैं या पेंशनधारी हैं, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा. केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि लोकसभा चुनाव के बाद कैबिनेट में लाकर इस योजना को लागू करेंगे. उसके बाद 21 मार्च को केजरीवाल कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल चले गए. ये योजना ठंडे बस्ते में चली गई.
अब जब केजरीवाल की रिहाई हुई है तो जमानत की शर्तों ने उनके हाथ बांध दिए. अभी उनके सामने कैबिनेट की बैठक बुलाना भी मुश्किल है. अनुमान लगाया जाने लगा कि ये योजना फिलहाल विधानसभा चुनाव तक लागू नहीं हो पाएगी. हालांकि, अब एक बार फिर संभावनाएं बढ़ गई हैं. अगर दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलता है और इस योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलती है तो फिर इसका लाभ दिल्ली की लगभग 50 लाख महिलाओं को मिल सकता है. ये योजना चुनाव में केजरीवाल सरकार के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है. 2024-2025 के बजट में 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' के तहत 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
2). सीएम की कुर्सी किसे मिलेगी?

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







