
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर AAP कार्यकर्ता, आतिशी-सौरभ सहित हिरासत में कई नेता
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. वहीं गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई तत्काल सुनवाई की याचिका मजूर कर ली गई है और सुनवाई होने वाली है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई तत्काल सुनवाई की याचिका मंजूर होने के बाद केजरीवाल के द्वारा वापस ले ली गई है. सीएम की गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. ईडी दफ्तर जिस इलाके में स्थित है, वहां पर धारा 144 लगा दी गई है. एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी केजरीवाल पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए हमलावर हैं, तो वहीं आम आदमी पार्टी के लीडर्स और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर चुके हैं.
कई नेता और कार्यकर्ता हिरासत में
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे पार्टी लीडर्स आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया गया. प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें बस में बैठा कर हिरासत में लिया. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दमन से क्रांति नहीं रुकती, केजरीवाल के पूरे परिवार को हाउस अरेस्ट किया गया है.
पार्टी के कार्यकर्ता ITO इलाके में धरना पर बैठे हुए हैं. AAP के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पुलिस बस लेकर धरना स्थल पहुंची और उन्हें बस में भरकर वहां से ले गई.
ITO पर प्रदर्शन के दौरान कई विधायक, मंत्री, लोकसभा उम्मीदवार, पार्षद हिरसात में लिए गए, देखें वीडियो

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










