
केंद्र में अगली सरकार आम आदमी पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बन सकती: भगवंत मान का दावा
AajTak
मान ने कहा, 'पिछली बार जब मैं उनसे (केजरीवाल) जेल में मिलने गया था तो उन्होंने सबसे पहले संगरूर के बारे में पूछा था. मैंने उनसे कहा था कि अगली बार जब मिलने आऊंगा तो जमीनी हकीकत बताऊंगा. आज यहां लोगों का उत्साह देखकर यह साफ हो गया है कि हम संगरूर में भारी अंतर से जीत रहे हैं.'
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि केंद्र में अगली सरकार आप के समर्थन के बिना नहीं बन सकती. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में जिन 190 सीट पर मतदान हुआ उनमें से विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' 120-125 सीट जीतेगा. मान ने विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन (INDIA) चुनाव के बाद केंद्र में सत्ता संभालेगा.
मान ने यह भी घोषणा की कि 30 अप्रैल को वह तिहाड़ जेल में आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे. अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, 'आप (अगली) सरकार में भागीदार होगी. अगली सरकार आप के समर्थन के बिना नहीं बन सकती.
पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ रही AAP केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का घटक है हालांकि वह पंजाब में स्वतंत्र रूप से लोकसभा चुनाव लड़ रही है. आप के संगरूर उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के समर्थन में बरनाला में एक सभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि यह निर्वाचन क्षेत्र आप का गढ़ है और हमेशा रहेगा. उन्होंने दावा किया कि आप प्रमुख केजरीवाल को संगरूर की बहुत परवाह है और वह हमेशा इसके बारे में पूछते हैं.
संगरूर से जीतने का दावा मान ने कहा, 'पिछली बार जब मैं उनसे (केजरीवाल) जेल में मिलने गया था तो उन्होंने सबसे पहले संगरूर के बारे में पूछा था. मैंने उनसे कहा था कि अगली बार जब मिलने आऊंगा तो जमीनी हकीकत बताऊंगा. आज यहां लोगों का उत्साह देखकर यह साफ हो गया है कि हम संगरूर में भारी अंतर से जीत रहे हैं.'
शिरोमणि अकाली दल, भाजपा पर हमला अपने प्रतिद्वंद्वी दलों पर हमला करते हुए मान ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस को पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं. उन्होंने कहा, 'उनके नेता चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि हार निश्चित है. उनकी दुर्दशा उनके कुकर्मों का परिणाम है.'
अपनी दो साल पुरानी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मान ने कहा, 'हमने 90 प्रतिशत घरों के लिए बिजली मुफ्त कर दी है. हमने पहले ही 14 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं जिससे लोगों को वित्तीय राहत मिली है. पिछली सरकार पैसे लेकर टोल प्लाजा की अवधि बढ़ाती थी.' उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए हर दिन 11 घंटे निर्बाध बिजली की व्यवस्था की है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










