
केंद्र ने दिल्ली सरकार की प्रस्तावित 'ऑक्सीजन डेथ ऑडिट कमिटी' को किया खारिज, सिसोदिया ने खड़े किए सवाल
AajTak
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपील करते हुए केंद्र सरकार को 'गैर जरूरी हस्तक्षेप' बंद करने का आग्रह किया. साथ ही केंद्र सरकार द्वारा की जा रही बचकानी हरकत बंद करने की मांग की.
दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना की दूसरी लहर के दौरान राजधानी में ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वाले लोगों की पुष्टि कर उनके परिवारों को सहायता राशि देने के लिए बनाई गई कमिटी को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसकी जानकारी दी और केंद्र सरकार के इस गैर जिम्मेदार रवैये पर सवाल उठाए. उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पॉजिटिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ी और अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा. ऑक्सीजन की कमी से अस्पतालों में कुछ लोगों की मौत भी हुई.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









