
'केंद्र की DDLJ पॉलिसी...', राहुल गांधी के चीन से जुड़े बयान पर कोर्ट की फटकार के बाद मोदी सरकार पर भड़की कांग्रेस
AajTak
कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने चीन से निपटने के तरीके पर सरकार से कई सवाल पूछे और 'डीडीएलजे' पॉलिसी- 'Deny, Distract, Lie और Justify' फॉलो करने का आरोप लगाया.
चीन (China) के साथ सीमा पर हालात से निपटने के तरीके को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को सरकार पर 'डीडीएलजे' नीति अपनाने का आरोप लगाया- "इनकार करो, ध्यान भटकाओ, झूठ बोलो और सही ठहराओ." कांग्रेस नेता ने कई तीखे सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार का रवैया जवाबदेही और जांच से बचने पर केंद्रित है.
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "15 जून 2020 को गलवान में 20 बहादुर सैनिकों के शहीद होने के बाद से, हर देशभक्त भारतीय कुछ सवालों के जवाब मांग रहा है. फिर भी, जवाब देने के बजाय, मोदी सरकार पिछले पांच साल से अपनी डीडीएलजे- Deny, Distract, Lie, and Justify यानी इनकार, ध्यान भटकाना, झूठ बोलना और हर बात जस्टिफाइ करना - की नीति के साथ सच्चाई के असर को कम करने और छिपाने का विकल्प चुनती रही है."
यह बयान सोमवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके इस दावे के लिए फटकार लगाने के बाद आई है कि चीन ने 2,000 किलोमीटर से ज़्यादा भारतीय ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है. राहुल के इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने तीखा हमला बोल दिया.
कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे कई सवाल...
जयराम रमेश ने बीजेपी सरकार से आठ तीखे सवाल पूछे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री के 2020 के उस बयान के बीच कथित विरोधाभासों को उजागर किया गया है. इन सवालों में सीमा पर जारी तनाव के बावजूद भारत की चीन पर निरंतर आर्थिक निर्भरता और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीजिंग द्वारा पाकिस्तानी सेना को कथित समर्थन की ओर भी इशारा किया गया है.
जयराम रमेश ने सवाल उठाते हुए कहा, "प्रधानमंत्री ने 19 जून 2020 को, हमारे सैनिकों द्वारा गलवान में देश के लिए वीरतापूर्वक अपने प्राणों की आहुति देने के केवल चार दिन बाद, यह कहते हुए चीन को क्लीन चिट क्यों दी कि 'न कोई हमारी सीमा में घुस आया है, न ही कोई घुसा हुआ है?'"

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










