
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के 'लापता' होने का दावा, केरल छात्र संघ नेता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत
AajTak
केरल के त्रिशूर से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के “गायब” होने का मामला सुर्खियों में है. केरल स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) के जिला अध्यक्ष गोकुल गुरुवायूर ने त्रिशूर ईस्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
केंद्रीय मंत्री और त्रिशूर के सांसद सुरेश गोपी के खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र से "लापता" हैं. यह शिकायत केरल छात्र संघ (KSU) के जिला अध्यक्ष गोकुल गुरुवायुर ने त्रिशूर ईस्ट पुलिस में दर्ज कराई है.
गोकुल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में दो मलयाली ननों की गिरफ्तारी के बाद से सुरेश गोपी किसी भी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. उन्होंने दावा किया कि त्रिशूर की मेयर और राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने केंद्रीय परियोजना के उद्घाटन के लिए कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई.
गोकुल गुरुवायुर ने आरोप लगाया कि "पिछले दो महीनों से, केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद, सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के किसी भी कार्यक्रम में पूरी तरह से अनुपस्थित रहे हैं." उन्होंने दावा किया कि "यहां तक कि मेयर और राजस्व मंत्री भी उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं."
शिकायतकर्ता का बड़ा दावा
शिकायतकर्ता ने कहा, "निर्वाचन क्षेत्र में कोई भी उनसे मिल नहीं पा रहा है. जब उनके कार्यालय से संपर्क किया जाता है, तो उनके कर्मचारी यह पुष्टि नहीं कर पाते कि वे कहां हैं या कब लौटेंगे." उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उन्होंने यह शिकायत दर्ज कराई.
यह भी पढ़ें: केरल: सुरेश गोपी की तारीफ करने वाले त्रिशूर मेयर के समर्थन में उतरी बीजेपी

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












