
केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, साल 2009 में चोरी से जुड़ा था मामला
AajTak
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार की एक जिला अदालत ने केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. उनके खिलाफ साल 2009 के एक मामले में एक्शन लिया गया है. अलीपुरद्वार जिले में दो जेवर की दुकानों में चोरी की घटना से जुड़े एक मामले में वारंट जारी किया गया है.
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार की एक जिला अदालत ने केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. अलीपुरद्वार जिले में दो जेवर की दुकानों में चोरी की घटना से जुड़े एक मामले में वारंट जारी किया गया है. यह घटना 2009 की है.
हाल ही में कोर्ट ने MoS गृह निशित प्रमाणिक के खिलाफ वारंट जारी किया है. अलीपुरद्वार के न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय न्यायालय के न्यायाधीश ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. पता चला है कि 2009 में अलीपुरद्वार थाने में सोने की दो दुकानों में चोरी की घटना का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें केंद्रीय मंत्री कथित तौर पर शामिल थे.
मंत्री का कोई वकील कोर्ट में नहीं था मौजूद
साल 2009 के इस मामले में आरोपियों में से एक आरोपी निशित प्रमाणिक है. 11 नवंबर को अलीपुरद्वार कोर्ट में हुई पिछली सुनवाई के दिन अन्य आरोपियों के वकील तो मौजूद थे, लेकिन केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक का कोई वकील मौजूद नहीं था. उसी दिन, न्यायाधीश ने प्रमाणिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया.
कैसा है निशित का राजनीतिक सफर
बता दें कि 2019 में निशित ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा जॉइन की थी. पार्टी ने उसी साल हुए लोकसभा चुनाव में कूचबिहार से निशित पर पहला दांव लगाया. निशित जीत गए और केंद्र सरकार में मंत्री बने. केंद्र सरकार के सबसे युवा मंत्रियों में निशित को गिना जाता है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










