
केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर लग गई अंतिम मुहर, इतने महीने का एरियर भी मिलेगा
AajTak
केंद्रीय कर्मचारियों की डीए में हुई बढ़ोतरी पर वित्त मंत्रालाय ने मुहर लगा दी है. सरकार ने पहली छमाही जनवरी से जून 2023 के लिए कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा किया है. कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा.
केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में इजाफा कर बड़ा तोहफा दिया है. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने भी डीए में हुई बढ़ोतरी पर आखिरी मुहर लगा दी है. यानी अब केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ा हुआ डीए जुड़कर आएगा. इसको लेकर वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडिचर विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. केंद्र सरकार ने जनवरी से जनू 2023 के लिए डीए में 4 फीसदी क इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है. डीए सरकारी कर्मचारियों की सैलरी का स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है.
सरकार पर बढ़ेगा इतना बोझ
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की मंजूरी 24 मार्च को दी थी. कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च कुल तीन महीने का एरियर भी मिलेगा. इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. DA में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के बाद की गई है. इससे सरकार पर सालाना 12,815 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ बढ़ेगा.
कैसे होता है कैलकुलेशन?
सरकार हर 6 महीने पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है. महंगाई दर को देखते हुए केंद्र सरकार कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है. महंगाई जितनी अधिक होगी, डीए में बढ़ोतरी उतनी ही अधिक होती है. कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की गणना श्रम ब्यूरो करता है. कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW))के आधार पर इसका कैलकुलेशन किया जाता है.
पिछली बार हुआ था इतना इजाफा

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











