
'कृष्ण भूमि में अवैध अतिक्रमण नहीं होने देंगे...', गुजरात के गृह राज्यमंत्री का बयान, बेट द्वारका में गरजा बुलडोजर, 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
AajTak
गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''बेट द्वारिका देशभर के करोड़ों लोगों की आस्था की भूमि है. कृष्ण भूमि में किसी भी अवैध अतिक्रमण को नहीं होने देंगे. हमारी आस्था और संस्कृति की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है.''
पिछले कुछ सालों के भीतर गुजरात के यात्राधाम बेट द्वारका में सरकारी और गोचर भूमि पर हुए गैरकानूनी निर्माण को हटाने की शुरुआत की गई. शनिवार सुबह से अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है. इस संबंध में जिला प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस दे दिया था और आज से देवभूमि द्वारका जिला प्रशासन और जिला पुलिस प्रमुख की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा.
इस ऑपरेशन में होमगार्ड कर्मियों और अन्य एजेंसियों के साथ लगभग 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया है. आज की कार्रवाई से पहले ही जिला प्रशासन ने बेट द्वारका जाने वाले सभी रास्तों को बंद करके आवाजाही को रोक दिया था और कहा कि बेट द्वारका आने वाले तीर्थयात्री भी आज दर्शन से वंचित रहेंगे.
इस पूरे मामले पर गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''बेट द्वारिका देशभर के करोड़ों लोगों की आस्था की भूमि है. कृष्ण भूमि में किसी भी अवैध अतिक्रमण को नहीं होने देंगे. हमारी आस्था और संस्कृति की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है.''
यात्राधाम द्वारका और बेट द्वारका क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण के संबंध में सर्वेक्षण और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद, बेट द्वारका के बालापार क्षेत्र में ऐसे अवैध अतिक्रमण को हटाने का काम आज से फिर से शुरू कर दिया गया है. ओखा मंडल में बेट द्वारका के पास बालापार में लगभग 250 अवैध निर्माणों को दो सप्ताह पहले नोटिस जारी किए जाने के बाद आज से उन्हें हटाना शुरू किया गया.
इससे पहले जिला पुलिस प्रमुख नितेश पांडे ने कहा कि 1000 पुलिसकर्मियों के अलावा समुद्री गश्त के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत रखी गई है. बेट द्वारका के बालापार क्षेत्र में अवैध मिट्टी के मकानों और व्यावसायिक संरचनाओं को भी हटाया जाएगा.
फिलहाल अगली सूचना तक बेट द्वारका में सभी प्राइवेट वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस इलाके में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस तंत्र द्वारा पूरी सावधानी बरती जा रही है और सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों की मदद से पैनी नजर रखी जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










