
कृषि संगठनों के पास क्या सिर्फ BJP को ही हराने का मुद्दा? किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह ने दिया जवाब
AajTak
बीते 10 महीने के अधिक समय से किसान तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. कई दौर की वार्ता हुई लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला. और किसानों का दावा है कि 600 से अधिक किसानों की शहादत हो गई है. इस बीच किसान अब कई मंच से 2022 में उत्तर प्रदेश में चुनाव हराने की बात कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी को हराने की बात अगर किसान हर मंच से करेंगे तो बीजेपी किसानों की बात को क्यों मानेगी? इस विषय पर किसान शक्ति संघ के अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने आज तक से खास बातचीत की है. देखें वीडियो.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









