
कृषि कानून वापसी के ऐलान से बढ़ा हौंसला, 6 और मांगों को मनवाने के लिए अड़े किसान
AajTak
इस बार बीजेपी सरकार के खिलाफ किसानों ने मोर्चा लखनऊ में खोला है. लखनऊ के इको गार्डेन मैदान में किसानों ने पंचायत की. इस पंचायत में सरकार के खिलाफ सीधा हल्ला बोला गया. किसानों ने एक सुर में कहा कि लड़ाई जारी है, क्योंकि मांगे अभी अधूरी है. तो यूं समझिए कि पीएम मोदी के कृषि कानून रद्द करने के ऐलान के बाद किसानों का हौसला बढ़ा हुआ है. उन्हें ऐसा लगता है कि वो सरकार को झुकाने में कामयाब रहे हैं. इसीलिए अपनी 6 और मांगों के लिए किसानों ने पूरा दमखखम लगा दिया है. अपनी मांगों को मनवाने के लिए किसान अड़े हुए हैं. लखनऊ की इस महापंचायत में तमाम किसान नेताओं की बात इन्हीं 6 मांगों के इर्द-गिर्द घूमती रही.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










