
कृषि कानूनों में कहा लिखा मंडियां बंद हो जाएंगी? राकेश टिकैत ने दिया जवाब
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021 के मंच पर शनिवार को राकेश टिकैत ने कृषि कानून पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आपने मध्य प्रदेश की खबर पढ़ी जहां मंडियों को बंद करना पड़ा. सरकार ये सुनिश्चित करे कि जो संसद में तय हुआ है कि एमएसपी थी, है और रहेगी, ये कहकर उन्होंने बस जनता को बेवकूफ बनाया है. एमएसपी बस दिल्ली के कागजों तक सीमित रह गई है. कोई गांव तो जाता नहीं है, बस दिल्ली में बैठ कर लिख देते हैं कि एमएसपी है और आगे भी रहेगी. राकेश टिकैत ने पूछा मंडियों के बाहर कौन करेगा खरीद. मंडियां किसानों की फसल बेचने का एक प्लेटफॉर्म है. देखें आगे क्या बोले राकेश टिकैत.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










