
कूदकर मरने में भी धोखा! नदी में साथ नहीं कूदा प्रेमी, आत्महत्या न करने पर प्रेमिका ने दर्ज कराई FIR
AajTak
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कूदकर मरने में भी धोखेबाजी का एक अजीब मामला सामने आया है. दरअसल, प्रेमी-प्रेमिका नदी के पुल के कूदकर मरने पहुंचे थे. पुल से प्रेमिका तो कूद गई, लेकिन प्रेमी नहीं कूदा. इसके बाद प्रेमिका तैरकर नदी से बाहर निकल आई और उसने प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रेम कहानी का अजब मामला सामने आया है. दरअसल, एक प्रेमी जोड़ा साथ जीने-मरने की कसमें खाकर एक-दूसरे के प्यार में फना होने प्रयागराज के नैनी ब्रिज पर पहुंचे थे. नदी के पुल पर पहुंचकर प्रेमिका ने तो छलांग लगा दी, लेकिन प्रेमी ने छलांग नहीं लगाई. यह देख प्रेमिका नदी से तैरकर बाहर आ गई और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया.
गनीमत रही कि प्रेमिका तैरना जानती थी. वह तैरकर नदी के किनारे पर पहुंच गई, तब तक प्रेमी मौके से नौ-दो ग्यारह हो गया. इस बात से खफा प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.
प्रेमी की शादी से खफा थी शादीशुदा प्रेमिका
दरअसल 32 वर्षीय शादीशुदा महिला को 30 वर्षीय शख्स से प्यार हो गया था. दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं. इस प्यार में खटास तब आ गई, जब महिला अपने बच्चों के साथ पुणे घूमने चली गई. उस दौरान प्रेमी ने शादी कर ली. जब प्रेमिका पुणे से वापस आई तो प्रेमी की शादी की खबर से वह खफा हो गई. इसके बाद प्रेमिका ने अपने प्रेमी से दुल्हन को तलाक देने की बात कही और लड़ने झगड़ने लगी.
प्रेमिका ने तलाक देकर खुद से शादी करने की बात कही, लेकिन प्रेमी को कोई इंटरेस्ट नहीं था. इस लड़ाई झगड़े के बीच दोनों ने एक साथ जान देने का फैसला किया. दोनों प्रयागराज के नए ब्रिज से कूदकर नदी में आत्महत्या करने के मकसद से पहुंचे. नदी में प्रेमिका ने तो छलांग लगा दी, लेकिन प्रेमी ने नहीं कूदा. प्रेमिका के छलांग लगाने के बाद वह मौके से फरार हो गया.
प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराई FIR

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








