
कुह-ए-कोलांग गज-ला: न नतांज, न फोर्डो... US-इजरायल को चकमा देते हुए ईरान ने बना लिया नया सीक्रेट न्यूक्लियर अड्डा!
AajTak
अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने दावा किया है कि इजरायल ने नतांज से कुछ ही दूरी पर कुह-ए-कोलांग गज-ला या पिकैक्स माउंटेन की ढलान पर चार सुरंग खोदे हैं. प्रत्येक सुरंग 6 मीटर (20 फीट) चौड़ा और 8 मीटर (26 फीट) ऊंचा है. एक्सपर्ट ने सैटेलाइट इमेज के आधार पर बताया है कि ईरान यहां संभवतः 260 फीट से लेकर 328 फीट की गहराई पर एक न्यूक्लियर रिसर्च फैसिलिटी का निर्माण कर रहा है.
पारसी में कुह का अर्थ पहाड़ या पर्वत होता है. कोलांग का मतलब गैंती या कुदाल. पारसी शब्द कुह-ए-कोलांग गज-ला (Kuh-e Kolang Gaz La) का अर्थ होता है गैंती या कुदाल जैसा दिखने वाला पहाड़. अंग्रेजी में इसे पिकैक्स माउंटेन (Pickaxe Mountain) कहते हैं. कुह-ए-कोलांग गज-ला शब्द को लोग ज्यादा नहीं जानते थे. लेकिन ईरान के परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमलों के बाद इस एक शब्द की चर्चा खूब हो रही है. अब कहा जा रहा है कि कुह-ए-कोलांग गज-ला ईरान में पहाड़ का वो हिस्सा है जहां ईरान ने अमेरिकी हमले से पहले अपने एनरिच यूरेनियम को छिपाकर रख दिया था.
फोर्डो, इस्फहान और नंताज की चर्चा के बीच कुह-ए-कोलांग गज-ला या पिकैक्स माउंटेन एक नया शब्द है. आइए जानते हैं कि पिकैक्स माउंटेन कहां हैं? ईरान के लिए इस पहाड़ का सामरिक महत्व क्या है. और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एंजेंसी का इस न्यूक्लियर साइट के बारे में क्या आकलन है?
द टेलिग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार जब अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक ने ईरान से पूछा कि पिकैक्स पर्वत के नीचे क्या हो रहा है, तो ईरान का जवाब, रूखा, तीखा और संक्षिप्त था: "इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है."
कुह-ए-कोलांग गज-ला या पिकैक्स माउंटेन की चर्चा क्यों है
IAEA के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी का सवाल इस माहौल में और भी वाजिब हो गया है. हाल ही में अमेरिका ने बी-2 स्टील्थ जेट विमानों से ईरान के फोर्डो और नतांज में स्थित न्यूक्लियर साइट पर हमला किया है. अमेरिका ने इस पर 30 हजार पाउंड के बंकर-बस्टिंग बम गिराये. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि इस हमले ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को 'नष्ट' कर दिया.
लेकिन ट्रंप के इस दावे पर न सिर्फ अमेरिकी एजेंसियों ने बल्कि ईरान ने भी सवाल उठाया. ईरान ने दावा किया था कि उसके एनरिच यूरेनियम सुरक्षित हैं.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








