
कुली से IAS अफसर... DM कृष्णैया की कहानी, जिनकी हत्या के जुर्म में आनंद मोहन को हुई उम्रकैद की सजा
AajTak
जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के दोषी बाहुबली आनंद मोहन जल्द ही जेल से रिहा हो जाएंगे. दरअसल बिहार सरकार ने पिछले दिनों जेल मैनुअल में जो संशोधन किया है, उससे उन्हें राहत मिलने जा रही है. 1994 में जब जी कृष्णैया की हत्या हुई थी, तब वह गोपालगंज के डीएम थे. उन्होंने कुली के तौर पर काम करना शुरू किया था. इसके बाद अलग-अलग काम करते हुए उन्होंने IAS बनने तक का सफर तय किया था.
बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन सिंह हत्या के एक मामले में फिलहाल उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. उन्हें एक जिलाधिकारी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है. इस जिलाधिकारी का नाम जी. कृष्णैया था. जब उनकी हत्या हुई थी, तब वह गोपालगंज के डीएम थे. 35 वर्षीय कृष्णैया की हत्या कैसे हुई? इस सवाल का जवाब जानने के लिए 4 दिसंबर 1994 की तारीख में चलना होगा. उस दिन उत्तरी बिहार का एक कुख्यात गैंगस्टर छोटन शुक्ला की हत्या कर दी गई थी. हत्या से मुजफ्फरपुर इलाके में तनाव फैल गया था. लोग सरकार और पुलिस से खासे नाराज थे.
5 दिसंबर को हजारों लोग छोटन शुक्ला का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे थे. उसी समय गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णैया एक विशेष बैठक में शामिल होने के बाद अपने गोपालगंज लौट रहे थे. वह अपनी लालबत्ती वाली सरकारी कार में सवार थे. उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि आगे हाइवे पर हंगामा हो रहा है. उनकी कार जैसे ही प्रदर्शनकारियों के करीब पहुंची तो, सरकारी कार देखकर लोग भड़क गए. उन्होंने कार पर पथराव शुरू कर दिया.
जी. कृष्णैया भीड़ को यह बताने की कोशिश कर रहे थे कि वो गोपालगंज के डीएम हैं, मुजफ्फरपुर के नहीं, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी. भीड़ ने उन्हें कार से बाहर खींच लिया और पीट-पीटकर उन्हें मार डाला. इस दौरान किसी ने किसी ने गोली भी मार दी थी. जी. कृष्णैया की इस दर्दनाक हत्या ने बिहार ही नहीं, पूरे देश में सनसनी फैला दी थी. आरोप था कि डीएम की हत्या करने वाली उस भीड़ को कुख्यात बाहुबली आनंद मोहन ने ही उकसाया था. आनंद मोहन सिंह को 2007 में फांसी की सजा सुनाई गई. 2008 में हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था.
मूल रूप से तेलंगाना के महबूबनगर के रहने वाले जी. कृष्णैया बिहार कैडर में 1985 बैच के IAS अधिकारी थे. वह दलित समुदाय से आते थे और बेहद साफ सुथरी छवि वाले ईमानदार अफसर थे. वह साल 1994 में ही गोपालगंज के डीएम बने थे. कृष्णैया का जीवन बहुत संघर्षों से गुजरा था. उन्होंने एक कुली के तौर पर काम करना शुरू किया था. इसके बाद कड़ी मेहनत कर वह आईएएस बने थे.
महबूबनगर के एक भूमिहीन दलित परिवार में कृष्णैया का जन्म हुआ था. उनके पिता कुली थे. उन्होंने परिवार को सपोर्ट करने लिए सबसे पहले अपने पिता के साथ कुली का काम शुरू किया था. हालांकि उन्होंने पढ़ना जारी रखा. इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. इसके बाद कुछ समय के लिए वह अकैडमिक्स में आ गए. उन्होंने लेक्चरर के तौर पर काम किया. वह यहीं नहीं रुके.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










